KAIIMGANJ NEWS–सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके बालो ने समझौते में पूरी जायदाद तीनों बच्चों के नाम करने की रखी शर्त
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बढ़ती मंहगाई में परिवार की हर जरूरत को पूरा करना मध्यम वर्गीय परिवार के मुखिया के वस की बात नहीं होती । वह किसी तरह अपनी गुजर-बसर करने का प्रयास करता है ।

संभवतः ऐशे ही विवाद में पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन बच्चों का मोह छोड़ कर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । यह दुखद घटना कायमगंज के मोहल्ला पाठक नई कालोनी की बताई जा रही है । यहां की निवासी एक महिला का पति से फोन पर विवाद होने पर सुबह तड़के बच्चों को कमरे में सोता छोड़ दूसरे कमरे में पंखे से अपने ही दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहल्ला पाठक नई कालोनी निवासी दिलीप पाल एक कपड़े की दुकान में काम करता है। दो दिन पहले वह दुकान के लिए कपड़ा खरीदने जयपुर गया था। आज सुबह उसकी 33 वर्षीय पत्नी मधु ने घर में ही पंखे से अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने फांसी लगाई उसके दो बेटे और एक बेटी दूसरे कमरे में सोए हुए थे। उसकी पुत्री अनन्या जब सुबह सो कर उठी तो उसने अपनी मां को पंखे पर लटका देखा। उसकी चीख निकल गई। उसने तुरंत पास में रहने वाले अपने चाचा सनी और बाबा जय सिंह को सूचना दी। घटना स्थल पर कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतका के शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलने के कुछ ही देर में डायल 112 का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

थोड़ी ही देर में मृतका का पति दिलीप भी घर पहुंच गया । जहां अनहोनी दुखद घटना देख गश खाकर गिर पड़ा। परिजनों ने उस पर पानी के छींटे डाल कर होश में लाने का प्रयास किया । घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे । उन्होंने दिलीप से घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि वह दो दिन पहले दुकान के काम से जयपुर गया था। इस दौरान मधु फोन पर उसे ताने देती रहती थी। शुक्रवार रात भी उसका फोन पर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर मृतका का पिता गीतम सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के ससुराली जनों से उसके दो पुत्रों और एक पुत्री के नाम दिलीप के हिस्से की जमीन मकान आदि संपत्ति नाम करने का दबाव बनाया। परेशान लाचार जैसी हालत में दिखाई दे रहे शोक संतृप्त परिवार वालों ने हामी भर दी । वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb