पीड़ित वृद्ध ने दबंगों तथा पुलिस दोनों पर लगाया मारपीट का आरोप

Picsart 23 02 24 16 25 24 100

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24 फरवरी 2023
मामला कोतवाली कायमगंज का बताया जा रहा है। जहां पीड़ित के अनुसार उसे पहले दबंगों ने पीटा और पुलिस बुलाकर पीड़ित को ही कराया प्रताड़ित। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिऊनी निवासी सत्यबती पत्नी वीरे ने कोतवाली प्रभारी कायमगंज को लिखित तहरीर कहा है कि 23 फरवरी को शाम लगभग 5:00 बजे वह अपने खेत से जानवरों के लिए चारा लेने गई थी।

Picsart 23 02 24 17 07 09 510

उसी समय उसी के गांव के रजनेश, सुरजीत व गीता पत्नी रजनेश यह सभी लोग आकर उसकी छत पर चढ़ गए और उसके घर में नीचे ईट पत्थर मारने लगे। उस समय उसके वृद्ध ससुर पाईराम अकेले थे। उन्होंने इन लोगों के कृत्य का विरोध किया । तो इन सभी ने उन्हें घेरकर घर के अंदर ही लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि इनकी पिटाई से वृद्ध की नाक से खून बह रहा था। पीड़ित का कहना है कि जब तक हम लोग अपने घर पहुंचे। तब तक विपक्षियों ने ही डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की बात ना सुनकर उल्टे उन्हें ही प्रताड़ित किया। दबंगों तथा पुलिस की प्रताड़ना से बहुत अधिक परेशान, जिसकी नाक से खून बह रहा था, वृद्ध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज गेट के सामने तहसील की तरफ पड़े एक तख्त पर लेटा हुआ कराह रहा था। उसकी स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि वृद्ध व्यक्ति के काफी गंभीर चोटें लगी होंगी। इस प्रकरण में समाचार लिखे जाने तक शायद पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes