Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद
सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज ग्राउंड में दो दिवसीय 66वी क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कालेज की डायरेक्टर डा. मिथलेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया।

इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका वरिष्ठ सौ मीटर दौड़ में शकुंतला देवी इंटर कालेज की मुस्कान प्रथम, द्वितीय वैष्णवी, तीसरे स्थान पर सोनी रही। दो सौ मीटर दौड़ में केएसआर इंटर कालेज की मधु प्रथम रही। जबकि दूसरे स्थान पर श्रुति व तीसरे स्थान पर शिवानी पाल रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में शकुंतला देवी की मुस्कान प्रथम स्थान पर रही। जबकि दूसरे स्थान पर मधु व तीसरे स्थान पर श्रुति रही। आठ सौ मीटर दौड़ में शकुंतला देवी की अनामिका शाक्य प्रथम स्थान पर रही। जबकि दूसरे स्थान पर प्रिया ओमकार, तीसरे स्थान पर कुमकुम रही। 15 सौ मीटर दौड़ में सूर्यकुमारी इंटर कालेज मंझना की देवेश रही। द्वितीय स्थान पर कंचन व तीसरे स्थान पर विशाखा रही। पांच हजार मीटर वाक रेस में प्रथम सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज की छात्रा निधि रही। जबकि खुशबू दूसरे व तीसरे स्थान पर कोमल रही। पांच हजार मीटर क्रास कंट्री ओपन में प्रथम शकुतंला देवी की अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर देवेश व तीसरे स्थान लकी रही। गोला फंेक में प्रथम अनुराधा, तबा फेक में प्रथम मुस्कान, भाला फेंक में श्रृति यादव प्रथम, हैमर फेंक में प्रथम अनुराधा, लंबी कूद में प्रथम स्थान कामिनी, त्रिकूद में प्रथम स्थान स्वाती रही। बालिका उप कनिष्ठ में सौ व दो मीटर दौड़ में कीति प्रथम, चार सौ मीटर दौड़ में सोनी, छ सौ मीटर दौड़ रोली प्रथम रही। गोला व तबा फेंक मंे रोली यादव, लंबी कूद काजल रही। बालक कनिष्ठ सौ व दो सौ, चार सौ मीटर में अभिषेक, आठ सौ मीटर में शिवनंदन, पंद्रह सौ मीटर व तीन हजार मीटर में अमित कुमार प्रथम पर रहे। गोला व भाला फंेक प्रथम आरजू, तबा फेंक उपदेश यादव, हैमर फेक में दीपक, ऊची कूद में हर्ष, लंबी कूद में अंशुल राजपूत, त्रिकूद में विपिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वरिष्ठ में सौ मीटर दौड़ में आशीष, दो सौ मीटर प्रशांत यादव, चार सौ मीटर में अरुण शाक्य, आठ सौ मीटर में उपदेश, पंद्रह सौ मीटर सुरजीत, पांच हजार मीटर में आदित्य कुमार, पांच मीटर वाक रेस में अशोक प्रताप, गोला फेक में निर्भय सिंह यादव, तबा फेक में पेसकर, भाला फेंक मे नितिन, हैमर फेंक सत्यम राठौर, ऊची कूद आशीष कुमार, लंबी कूद उपदेश यादव, त्रिकूद अर्पन, 110 मीटर बाधा दौड़ में आशीष कुमार प्रथम स्थान रहे। इसके अलावा बालक उप कनिष्ठ, बालिका जूनियर आदि वर्गो में प्रतियोगिता हुई। कालेज निदेशक ने विजेता प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिता के समापन पर संयोजक योगेश चंद्र तिवारी ने सभी 23 स्कूलों के व्यायाम शिक्षकों व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के सह संयोजक डा. मनोज तिवारी, प्रधानाचाचार्य प्रमोद चंद्र गंगवार, खालिद रऊफ, रविंद्र सिंह, रजनीश राम, वीरेश कुमार शर्मा, विश्वमोहिनी पांडेय, रचना उमराव, सोनिका त्रिवेदी, एल कुमार मिश्रा के अलावा मनोज श्रीवास्तव, विजय बाबू गुप्ता, धर्मेन्द्र मिश्र, श्यामबाबू पांडेय, आलोक शाक्य, ज्ञानेंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता, जौन बाबू, आकाश उपाध्याय, सतीश शाक्य, सतेन्द्र सिंह राठौर, सुलेखा गंगवार, वरुण कांती, अमर सिंह, संगीता, नेहा, दिनेश अवस्थी, अनिकेत भारद्वाज, विशन दीक्षित, अभिषेक कटियार, राहुल दीक्षित, नीलकमल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद चंद्र गंगवार व शिवशंकर राठौर ने किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb