KAIMGANJ NEWS-गठबंधन का प्रधान चेहरा भी आसानी से आपसी बात चीत द्वारा हो जाएगा तय
कायमगंज / फर्रूखाबाद 28 अप्रैल2024
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री पार्टी द्वारा स्टार प्रचारक घोषित सलमान खुर्शीद ने कहा कि इंडिया एलाइंस के बेहतर प्रदर्शन का रुख परिवर्तन का संकेत दे रहा है । गठबंधन का प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा कौन होगा । इस पर उन्होंने कहा कि यह कोई मुश्किल काम नहीं है । तस्वीर क्लियर है । गठबंधन के लोग आपस में बातचीत करके आसानी से सब कुछ तय कर लेंगे – कोई दिक्कत आने वाली नहीं । वे आज अपने गृह निवास ग्राम पितौरा स्थित अपने नाना पूर्व राष्ट्रपति डा. जाकिर हुसैन महल के परिसर में आयोजित पत्रकार वार्तां में यूपी में कांग्रेस व गठबंधन की सीटों के सवाल पर उत्तर दे रहे थे । उन्होंने कहा कि वह अभी नहीं कह सकते हैं कि गठबंधन कितनी सीटें लाएगा। उन्होंने कहा पिछले 20 दिन से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार से लोग उनसे मिलने आ रहे है। वह भी कह रहे है अब हवा का रुख बदल गया है। जो लोग बीजेपी के लिए कह रहे थे। वो अब बीजेपी की स्थिति ठीक नहीं बता रहे है। उन्होंने कहा कांग्रेस की स्थिति पहले से और अच्छी हुई है। उन्हें लगता है इंडिया एलाइंस का अच्छा प्रदर्शन होगा। महाराष्ट्र, हरियाणा पंजाब, मध्यप्रदेश, असम हर जगह अच्छे प्रदर्शन की सूचना मिल रही है । उत्तर प्रदेश में भी दो चरण के चुनाव में उनके पास जो जानकारी आई है। उसमें पहले फेस में इंडिया एलाइंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरे चरण में भी मतदाताओं का रुक्षान इन्डिया गठवन्धन की ओर ही रहने की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं हैं । उन्होंने फिर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि यूपी से प्रधानमंत्री बनने का रास्ता जाता है। इस पर वह आगे बोले कभी -कभी यह भी होता है रास्ते में बाईपास होकर भी चले जाते हैं। हो सकता है बाईपास मिल जाए। इसलिए बाईपास पकड़ लेंगे और भीड़ भाड़ से बच जाएंगे और जल्दी भी पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम आएगे तो हमारे सारे गठबंधन के साथी बैठकर यह तय करेंगे कि किसको प्रधानमंत्री बनाया जाए। प्रधानमंत्री का चेहरा हमारे दिल में बहुत क्लीयर है । राजनैतिक गठबंधन का एक धर्म है। उसी के अनुसार गठबंधन धर्म निवाहते हुए आसानी के साथ आपसी सहमति द्वारा तय हो जायेगा कि प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे दी जाए । यह कोई मुश्किल नहीं है ।
साथ ही उन्होंने कहा कि जनता तय कर रही है गठबंधन का ही प्रधानमंत्री होगा ।और हम गठबंधन वाले तय कर लेगें जन भावना के अनुसार कि गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन होगा । वार्ता अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, अनिल मिश्रा, आफताब खां, शकुंतला देवी, उजैर खां, आरिफ परवेज, अकील लाला, सावेज उर्फ मंत्री आदि लोग स्थानीय लोग तथा कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep