Kaimganj news -पुतला दहन होते ही हुआ जय श्री राम के नाम का गगन भेदी उद्घोष
कायमगंज / फर्रुखाबाद
श्री रामलीला कमेटी के अथक परिश्रम और प्रयास से आज विजयदशमी पर्व धूमधाम तथा हर्षो उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया । नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से नए-नए परिधानों में सजे महिला पुरुष तथा बच्चे राम -रावण युद्ध मंचन पूरी तल्लीनता से निहार रहे थे । रावण तथा राम की सेनायें आपस में युद्ध कौशल दिखा रही थी । साथ ही भगवान श्री राम के तीखे बाण लगने से राक्षस राज रावण के सिर कटते और पुनः जुड़ जाते थे । यह देखते ही विभीषण व्याकुल हो उठा और उसने अपने भाई रावण का भेद खोलते हुए भगवान श्री राम से कहा कि रावण की मृत्यु इस प्रकार नहीं होगी । इसकी नाभि में बांण मारने के बाद होगी ।विभीषण की मंत्रणा मानकर भगवान श्री राम ने रावण की नाभि में सरसंधान किया। इसके बाद रावण मराणासन्न अवस्था में युद्ध भूमि में ही गिर गया । रावण के अन्त होने की लीला का मंचन पूर्ण होने के बाद पारंपरिक ढंग से रामलीला मैदान के एक सिरे पर तैयार किए गए रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन कर दिया गया । विशेष आतिशबाजी और कलात्मक सज्जा से सजे त्रेता युग के महाबली राक्षस परिवार के बनाए गए पुतले धूँ – धूँ कर जलने लगे । विशालकाय पुतला दहन के बाद जैसे ही पुतले आग की लपटों से घिरकर धराशाई हुए , वैसे ही पुतलों की आग वाली जलती हुई लकड़ी लेने की वहां जमा भीड़ में होड सी मच गई । इस तरह कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए पुतले जले , वही नाटक मंचन की कला में महारत हासिल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला मंचन के साथ ही विजयदशमी पर्व संपन्न हो गया ।इस अवसर पर.आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l
इनसैट: –
*युवाओं तथा बच्चों ने जमकर लिए चाट के चटखारे*
कायमगंज /
रामलीला मैदान के किनारों पर तथा सड़क के दोनों ओर चाट पकौड़ी तथा मिष्ठान एवं अन्य प्रकार के विशिष्ट स्वल्पाहार की अस्थाई दुकानें सजी हुई थी । इन दुकानों पर दर्शकों तथा खासकर युवाओं और बच्चों ने चाट पकौड़ी के जमकर चटखारे लिए तथा बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार खेलने के लिए खिलौने भी खरीदे।
इनसैट: –
*रामलीला समाप्ति के बाद एक बारगी सड़क पर दिखाई दी जाम की स्थिति*
कायमगंज
रामलीला समाप्ति के तुरंत बाद वापस हो रही भीड़ के कारण सड़क पर एक बारगी जाम की स्थिति पैदा हो गई । काफी देर बाद पुलिस व्यवस्था के साथ आवागवन सामान्य हो सका l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun