Kaimganj news –बाढ़ के पानी की गति हुई तेज- गंगा तट से कुंडा तक हुआ जल प्लावन

IMG 20230824 WA0064

Kaimganj news – लगभग 20 साल बाद कुंडा तक पहुंचा है बाढ़ का पानी, क्षेत्र में मचा हा-हाकार आवागवन में हो रही भारी परेशानी किसानों की फसलें हुई बर्बाद।
-कायमगंज/ फर्रूखाबाद 24 अगस्त 2023
इस वक्त बाढ़ के पानी में बहाव तेज है। गंगा से दस किमी दक्षिण की ओर स्थित कुंडा तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जो कहर बरपाए है। कुंडा पर बीस साल पहले पानी आया था। कुंडा पुल पर पानी चलने से राहगीर परेशान है। किसानों की मक्का की फसल बरबाद हो गई है। किसानों का कहना है वह कैसे करेंगे बेटियों के हाथ पीले करेंगे।
नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा के किनारे बसे गांव में हलचल मची हुई। बाढ के पानी से ग्रामीण बेहद परेशान है। बाढ़ का पानी अब शहर की तरफ बढ़ रहा है। कायमगंज नगर से कुंडा की दूरी करीब दो किलोमीटर है। वहां बाढ़ का पानी कहर ढाए हुए है। कुंडा में लबाबल पानी भर गया है। वहां के पुल पर भी पानी चल रहा है। इससे राहगीरो को बेहद परेशानी क सामान करना पड़ रहा है। कुंङा के किनारे झाडियां मुसीबत बनी हुई है। इससे पानी का वहाव कुंड के साथ ही इधर उधर फैल रहा है। इससे खेतों में खड़ी मक्का की फसल बरबाद हो रही है। किसानों का कहना है यदि इसी तरह पानी भरा तो उनकी फसल नष्ट हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे तैसे कर्ज लेकर फसल बोई थी। सोचा था सहालग आने पर बेटी के हाथ पीले करेंगे। लेकिन नुकसान ने उनको कही का नहीं छोड़ा। बाढ़ का प्रकोप इस तरह से देखा जा सकता है कि गंगा से कुंडा की दूरी करीब 10 किलोमीटर होगी। इससे कहा जा सकता है बाढ़ का पानी कितनी तेजी से बढ़ रहा है। गांव में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पानी भरा होने से ग्रामीणो के शरीर में खुजली व त्वचा के अन्य रोग हो रहे है। बारिश के कारण पानी और बढ़ रहा है। गांव चौखड़िया, सींघनपुर, पुंथर देहामाफी, कारव, पचरौली महादेवपुर, महमदीपुर, अकाखेड़ा, महादेवपुर, गंडुआ, गगईया, अकबरपुर, गढ़िया, पंक्षीनगला, हरजूनगला, सूखानगला, भजीनगला आदि आधा सैकड़ा से अधिक गांव में हालत बेहद खराब है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS किसान की गृहस्थी खाक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

KAIMGANJ NEWS -गांव जिजपुरा में देर रात हुआ हादसा, सो रहा था परिवार, ग्रामीणों ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहीं दिखी बैलगाड़ी, टकराकर बाइक सवार किसान पुत्र की मौत मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS -सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर होने के बाद परिजन घर ले गए थे,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीड़ में गुम हुई तीन साल की मासूम को दो घंटे में ढूंढा

KAIMGANJ NEWS -सीएससी से लापता हुई थी बच्ची, कस्बा चौकी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ का गूंजा नारा शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हमारी संस्कृति हमारी पहचान अभियान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बर्थ दे पार्टी में शामिल होने आ रहे सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

KAIMGANJ NEWS -अचरा रोड पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों मृतक जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरखेड़ा पीएचसी बदहाल: सिर्फ रविवार को ही जागता है स्वास्थ्य विभाग, बाकी दिन ताले और तन्हाई

KAIMGANJ NEWS -बरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर रो रहे ग्रामीण, फार्मासिस्ट के भरोसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में हाईवोल्टेज ड्रामा: आढ़ती ने घेरा चावल लदा ट्रक, पुलिस ने किया सीज

KAIMGANJ NEWS -पुलिस जांच में पकड़े गए ट्रक पर 5.12 लाख का ई-चालान भी बकाया,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बाइक सवार चाचा भतीजे को रोडवेज बस ने कुचला , चाचा की मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,

KAIMGANJ NEWS -पितौरा बेरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी जोरदार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes