फफूंँद (औरैया)। खबर औरैया जनपद के थाना फफूंँद क्षेत्र से है जहाँ ग्राम शिबूपुर अधासी हाल पता गोविंद नगर औरैया निवासी एक फौजी ने शुक्रवार की दोपहर गोविंद नगर स्थित अपने आवास पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फौजी 4 दिन पहले सेना से अपना त्यागपत्र देकर घर आया था। क्योंकि उसका चयन उपनिरीक्षक के पद पर हो गया था। घटना के समय फौजी का पुत्र घर पर ही था। उसकी चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग उनके घर की तरफ दौड़ पड़े , और देखा तो फौजी बरामदे में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे फौजी के साले ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक की पत्नी एवं परिजन तथा पुलिस अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फौजी की मौत से परिजनों पर दुखो का पहाड़ सा टूट पड़ा है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम शिबूपुर अधासी हाल पता गोविंद नगर सिद्धेश्वर गार्डन के पास औरैया फौजी प्रकेश कुमार पाल 36 वर्ष पुत्र भागीरथ जोकि 327 रेजीमेंट आर्टरी पठानकोट में तैनात थे। 31जनवरी 2022 को वह त्यागपत्र देकर 1फरवरी को ही अपने घर पहुंचे थे। घर परिवार में किसी बातों के लिए परेशान थे,। जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार की दोपहर अपने घर पर औरैया में ही फांसी लगाकर अपने प्राण त्याग दिए। घटना की सूचना मिलने पर फौजी की पत्नी सीमा एवं उनका साला संदीप आनन फानन मौके पर पहुंच गये। साले ने फौजी को निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर फौजी संगठन के जिलाध्यक्ष पूर्व फौजी अनिल कुमार व परिजन एवं कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फौजी की मौत से उसकी पत्नी एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि उक्त फौजी 3 दिन पहले ही रिटायरमेंट लेकर आए थे। गोविंद नगर में निवास बनाया हुआ है। वह अपनी पत्नी सीमा को शुक्रवार की सुबह ही अपने पैतृक गांव शिबूपुर छोड़ कर आया था। घर पर उसका एक पुत्र था। जिसने अपने पिता को बरामदे में तखत के समीप पडा हुआ देखा। पिता के द्वारा किसी प्रकार की क्रिया प्रतिक्रिया नहीं देखकर वह चिल्लाता हुआ दरवाजे के बाहर आया, तभी मोहल्ले वालों ने जाकर देखा तो फौजी तखत के समीप मुंह के बल पड़ा हुआ था,तथा उसके गले में रेशमी रस्सी फंसी हुई थी। परिजनों के अनुसार उपरोक्त फौजी का चयन उपनिरीक्षक के पद पर हो गया था। इसी के चलते वह रिटायरमेंट लेकर घर आया हुआ था। फौजी के 2 पुत्र हैं ,जिनमें से उत्कर्ष 11 वर्ष एवं संगम 8वर्ष है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की हकीकत पता चल सकेगी।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb