KAIMGANJ NEWS लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला जारी–व्यस्त एवं घनी आबादी के बीच स्थित दुकान का शटर काट लाखों रुपये नकद व सामान चुराया

Picsart 24 08 17 16 13 25 059

KAIMGANJ NEWS- इससे पहले भी क्षेत्र में हो चुकी कई चोरियां किन्तु खुलाशा अब तक किसी भी बारदात का नहीं हो सका
कायमगंज /फर्रुखाबाद 17 अगस्त 024
ऐशा लगने लगा है कि मानो कायमगंज नगर तथा पड़ोसी ग्रामीण क्षेत्र शातिर चोरों का पनाहगाह सा बन गया हो । चोर एक के बाद – एक नई चोरी की घटना को लगातार अंजाम देते जा रहे हैं ।

IMG 20240814 WA0168

IMG 20240814 WA0157

एक बार फिर बीती रात बेखौफ चोरों ने किराने की दूकान में डबल शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। व्यस्त एवं घनी आबादी वाले मार्केट में हुई चोरी की घटना से हड़कंप मच गया । घटना स्थल
पर भारी भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया । नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी महमूद पुत्र मकसूद की महमूद किराना स्टोर के नाम से नगर के मेन चौराहे के पास स्थित जवाहरगंज सब्जी मंडी में दुकान है।

IMG 20240814 WA0205

IMG 20240814 WA0172

महमूद ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि अज्ञात चोर बीती रात उसकी दुकान के दो शटर ग्राइंडर मशीन से काटकर दुकान में रखें लगभग दो लाख रुपए नगद एवं 80 हजार रुपए का किराने का सामान चुरा ले गए । मुझे आज सुबह आसपास के लोगों द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई। उसने तहरीर में कहा कि बीती रात लगभग 9:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। बताते चले बेखौफ चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि बीती रात जिस चोरी की घटना को उन्होंने बखूबी अंजाम दिया ।

IMG 20240814 WA0170

IMG 20240814 WA0169

वहां का पूरा इलाका चारों तरफ से घिरा हुआ है। अब सवाल यह है कि ग्राइंडर मशीन से जिस समय चोर शटर काट रहे थे । उस समय क्या आसपास रहने वालों ने आवाज नहीं सुनी। महबूब किराना स्टोर के पास में ही कॉस्मेटिक की राजू पटवा की दुकान है । उनका बिजली मीटर बाहर लगा हुआ है । चोरों ने मीटर की केविल काट कर ग्राइंडर मशीन को चलाया। मौके पर दो पत्ते ग्राइंडर मशीन के पड़े हुए थे। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोग तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए । लोगों का कहना था कि ग्राइंडर मशीन की आवाज रात के समय काफी दूर तक जाती है।

Picsart 24 08 13 12 58 47 992

IMG 20240814 WA0155

वहीं सूत्रों की माने तो बीती रात भी नगर के मेन चौराहे के पास लगने वाली पुलिस पिकेट की ड्यूटी लगी होनी चाहिए थी । किन्तु बीती रात वहां ड्यूटी पर कोई नहीं था । हो सकता है की इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया हो ।

इनसेट : –
पिछले काफी समय से क्षेत्र में जारी है चोरी की घटनाओं का सिलसिला
कायमगंज -17 अगस्त
तहसील क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चोरी होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है । लंबे समय से हो रही लगातार चोरियों से लोग दहशत में है। अभी तक नगर के आसपास मोहल्लों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चोर चोरी की घटना को अंजाम देते चले आ रहे थे । अब उनके हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में भी चोरी की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं । जबकि लगातार हुई चोरियों का पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है । वहीं लोगों की मांग है की पुलिस इन सभी चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करें। वहीं दहशतजदा लोग कह रहे हैं कि यदि यही हाल चलता रहा तो सुरक्षा व्यवस्था नाम से कुछ भी नहीं बचेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes