कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 दिसंबर 2022
आज कायमगंज नगर में जीएसटी टीम आने की अफवाह तेजी से फैल गई। जिसके कारण नगर के व्यापारियों एवं कारोबारियों में हलचल दिखाई देने लगी। एक दूसरे से संपर्क कर जीएसटी टीम के बारे में पता करने का प्रयास करते दिखाई दिए। यह अफवाह पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर इधर-उधर जाते हुए नजर आने लगे।
बताते चलें पिछले काफी समय से कायमगंज में रह रह कर जीएसटी टीम की छापामार कार्यवाही जारी है। आए दिन कोई न कोई व्यापारी टीम की पकड़ में आकर टैक्स चोरी के मामले में घिरता हुआ नजर आया है। पिछले कुछ दिनों में जिला फर्रुखाबाद में कमालगंज मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद जीएसटी टीमों ने कई दुकानों आरा मशीनों एवं मोरम गिट्टी कपड़ा बर्तन आदि के यहां छापामार कार्यवाही की। जहां से टीम ने लाखों रुपए की कर चोरी का खुलासा करते हुए लाखों रुपया टैक्स के रूप में वसूल भी किया।

इसी को लेकर कायमगंज में भी आज शनिवार को टीम आने की अफवाह फैल गई। इसी अफरातफरी के बीच पूरे कायमगंज में दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर मौके से इधर- उधर होना ही उचित समझा । पूरे मार्केट में जगह-जगह लोग थोड़ी बहुत संख्या में एक साथ जमा होकर इसी बात पर आपस में चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे थे।

इनसेट:-
छापामार टीम की आने की खबर जैसे ही तीनों व्यापार मंडल गुटों को लगी, वैसे ही व्यापारी गण एवं व्यापारी नेता पूरे मार्केट में घूमते नजर आए। उनका कहना था कि जिस तरह टीम छापामार कार्यवाही कर रही है । उससे तो व्यापारियों में काम करने की इच्छा खत्म हो जाएगी। इसके अलावा अगर टीम को छापा मारना ही है तो वह जीएसटी नंबर वाले के यहां मारे। जिन लोगों का जीएसटी नंबर नहीं लिया गया है। उन लोगों को जीएसटी टीम नंबर देने के लिए प्रेरित करें,और जीएसटी नंबर दिलवाए। इस तरह से छपा मार कार्यवाही करना ठीक नहीं है। टीम आगमन की अफवाह पर व्यापार मंडल के नेता मनोज कौशल ,अमित सेठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ मंसाराम ,पिंटू राठौर सहित सभी गुटों के अधिकांश व्यापार मंडल पदाधिकारी छापामार कार्यवाही का विरोध व्यक्त करते हुए बाजार की सड़कों पर उपस्थित दिखाई दिए ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb