Kaimganj news-दुर्घटनाग्रस्त बदहवास हालत में पीड़ित चला गया था डॉक्टर के सरकारी आवास पर , चोर बताकर डॉक्टर तथा उनके गुर्गों ने की जमकर पिटाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 अक्टूबर 2023
वर्तमान में कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलांका में रहने वाली सविता पत्नी राम प्रकाश उर्फ लाला द्वारा कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में कहा है कि उसके पति इसी माह की चार तारीख को घर से होटल पर रोटी लेने की कहकर गए थे । किंतु में जब वापस नहीं लौटे , तो काफी खोजबीन की गई ।लेकिन नहीं मिले ।

इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है । घटनास्थल से कुछ लोगों कायमगंज सरकारी अस्पताल ले गए थे । इस पर सविता अपने पति की खोज में सरकारी अस्पताल पहुंची । सविता का कहना है कि उसने अस्पताल जाकर वहां डाक्टर तथा कर्मचारियों से पूछ कर पता करने का प्रयास किया । लेकिन किसी ने नहीं बताया कि दुर्घटना में घायल उसका पति अस्पताल लाया गया है । मृतक की पत्नी सविता तथा उसके दामाद ने बताया कि 5 अक्टूबर को सूचना मिलने पर वे तहसील परिसर के पीछे मोहल्ला छप्पटी पहुंचे । जहां उसके पति बुरी तरह से जख्मी तथा डन्डों आदि की चोटों से छटपटाते हुए पड़े मिले । इस हालत में हम लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे । जहां भर्ती करने के बाद डॉक्टर तथा कर्मचारियों ने कहा कि यह वही व्यक्ति है । जो चोरी करने के इरादे से डॉक्टर साहब के क्वार्टर में घुसा था । मारपीट कर जैसे तैसे इसे यहां से भगाया गया । लेकिन यह फिर यहां उपचार के लिए आ गया और यह कहते हुए रामप्रकाश को लोहिया अस्पताल फर्रखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया । मृतक के दामाद निवासी प्रेमनगर का कहना है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर विपिन तथा उनके खास गुर्गे अभय आदि के द्वारा डंडो तथा फन्टियों से उसके ससुर की बेरहमी से पिटाई इतनी की गई की बे मराणसन्न हो चुके थे । बहुत अधिक खराब हालत में उन्हें जब लोहिया लाकर भर्ती कराया । तो यहां से भी सैफई के लिए रेफर किया गया था । लेकिन मैं उन्हें लेकर कानपुर अस्पताल आ गया । जहां 7 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई । मृतक के दामाद का कहना है कि मेरी सास अपने पति के पास थी और मैं पानी लेने उपचार कक्ष से वाहर आया था । उस समय परेशान होकर ससुर ने सास से कहा कि डाक्टर और उनके आदमियों के द्वारा मुझे बहुत पीटा गया । जिससे मेरा हाल ही खराब हो चुका है । मुझे लगता है कि अब मैं नहीं बचूँगा । इतना कहने के बाद उनकी आंखें भर आईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी । पुलिस को दी गई तहरीर में भी मृतक की पत्नी ने डॉक्टर तथा उनके लोगों द्वारा की गई पिटाई को ही अपने पति की मौत का कारण बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाते हुए , न्याय की मांग की है।
इनसैट: –
*पहले भी हो चुका है बहुत से मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्र बर्ताव*
कायमगंज,10 अक्टूबर
रामप्रकाश के साथ हुए बर्बर व्यवहार के अलावा भी यहां इस अस्पताल में आए दिन उन मरीजों तथा तीमारदारों को झगड़ा करने तथा गाली गलौज करने का आरोप लगाकर पुलिस के हवाले किया जाता रहा है । जो लोग यहां आकर अपनी परेशानी बताते हुए जिंदगी बचाने के लिए जल्दी उपचार करने की बात करते हैं । किंतु यहां नियुक्त डॉक्टर तथा कर्मचारी उनके साथ नम्र व्यवहार न कर इसकी वजाय तानाशाह की तरह पेश आते है । जैसी स्थिति में विवाद होने पर पीडित मरीजों तथा तीमारदारों को आरोपी बना दिया जाता है । ऐशे कई पीडितों को अब तक हवालात की हवा खिलाई जा चुकी है। शायद ऐसा ही मृतक रामप्रकाश के साथ भी घटित हुआ होगा । वह बेचारा दुर्घटना के कारण सिर में चोट लगी होने की वजह से मानसिक संतुलन खो चुका था और इस हालत में अस्पताल परिसर में बने कर्मचारियों के कुछ आवासों पर चक्कर काटता रहा । ऐसी ही हालत में डॉक्टर के आवास में पहुंच गया और जब उससे नहीं रहा गया तो वहां बिछी चारपाई पर गिर गया था । जिसकी उसे ऐसी सजा सजा दी गई । जिसे सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाती है । यदि उसके परिजनों का आरोप सही है तो उसकी मौत के लिए जिम्मेदार आरोपी ही माने जा सकते हैं । अब देखना यह है कि इस गरीब को न्याय मिलेगा या फिर सब कुछ यूं ही रद्दी की टोकरी में फेंक दिया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb