Kaimganj news –संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों में से 19 की समस्याओं का मौके पर कराया गया निस्तारण

Picsart 23 11 19 12 03 05 319

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद
समस्याओं के निस्तारण के लिए आज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने की । इस अवसर पर 110 लोगों ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई । इनमें से सामान्य स्तर की 19 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में आए ग्राम हरियलपुर अहमद गंज निवासी अनूप कुमार ने अम्बेडकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की । ग्राम हरियलपुर निवासी आकाश कुमार ने प्रार्थनापत्र देते हुए कहा कि अपने खेत की जुताई कर वह अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के कौशल व विशन पाल आदि लोगों ने ट्रैक्टर घेर कर हमला कर दिया। हमलेे में अजय कुमार ,ब्रजकिशोर को भी चोंटें आई हैं। जिसका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। लेकिन कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की। वहीं ग्राम हईपुर थाना कायमगंज के रहने वाले रामदीन ने शिकायतीपत्र में कहा है कि सरकारी बटवारा होने के बाद तथा हिस्से में मिली जमीन पर सहखातेदारों द्वारा दबंगई तथा झूठी शिकायतों कर प्रार्थी का निर्माण कार्य रूकवा दिया गया। इस पर सी डी ओ ने जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। आयोजित होने वाले हर समाधान दिवस में जो फरियादी आते हैं । उनकी समस्याओं का निस्तारण पारदर्शी ढंग से निष्पक्षता पूर्वक करने का निर्देश सक्षम अधिकारी हर बार देते हैं । लेकिन जांच कर्ता सही ढंग से न तो जांच करते हैं और ना ही समस्याओं के निस्तारण के प्रति उनकी कोई रुचि होती है । लोगों का कहना है कि इसीलिए समस्या निस्तारण होने की जगह दिन पर दिन और बढ़ती जाती हैं । यही कारण है कि हर समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या काफी दिखाई देती है । इनमें से बहुत से फरियादी तो अपनी समस्या निस्तारण के लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार दौड़ भाग करते हुए भी देखे जाते हैं l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes