Kaimganj news –अलग-अलग जुंए के फड से दस जुआड़ी पकड़े

Picsart 23 11 18 16 45 42 697

Kaimganj news- जुआडियों द्वारा प्रयोग में लाई जा रही बाइकें बरामद कर एमवी एक्ट में की गई कार्यवाही

कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 नवंबर 2023
दो अलग-अलग स्थान पर जुआ खेल रहे जुआडियों को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया । एक जुंए के फड से 8 जुआरी वहीं दूसरे फड से दो जुआरियो को गिरफ्तार किया गया । पहला स्थान सी पी तिराहा से मस्जिद वाले ग्राउंड के पीछे पुलिस ने घेराबंदी की । जहां से हार जीत की ताश की गड्डी से बाजी लगा रहे , सुशांक उर्फ अंकित गंगवार निवासी ग्राम घसिया चिलौली तथा इसी गांव के निवासी मोनू उर्फ विक्रांत गंगवार एवं पदम पुत्र प्रकाश चंद व रामचरण जाटव पुत्र राजाराम निवासी ग्राम जौंरा , अनिल पुत्र रामदास लोधी ग्राम पट्टिया मजरा लालपुर , पुरुषोत्तम पुत्र प्रीतमलाल शाक्य निवासी मोहल्ला नुनहाई , सुधीर उर्फ़ नटवर कुर्मी पुत्र पातीराम निवासी घसिया चिलौली तथा इसी गांव के जितेंद्र उर्फ मिंटू गंगवार पुत्र सुरेश चंद्र गंगवार को गिरफ्तार कर लिया गया । एक से 15 सौ रूपए नकद तथा एक एंड्राइड मोबाइल ,दूसरे से₹1200 नकद एक मोबाइल तथा पर्स डार्क रेड कलर वाले से पैन कार्ड तीन प्राइवेट बैंक के एटीएम कार्ड जबकि तीसरे जुआरी से 1300 रु०नकद एक मोबाइल फोन , चौथे से₹1500 नकद एक मोबाइल , 5 वें से 1100 रु॰नकद एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल , छठे व्यक्ति से1100 रु॰ नकद रियलमी कंपनी का एक मोबाइल , सातवें व्यक्ति से 1600 रूपए नकद लावा कंपनी का एक मोबाइल फोन उसके पर्स से 500 -2 के दो क्षतिग्रस्त नोट और आठवें के पास से1500 रुपये नकद रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन ,इसी के साथ ताश की एक गड्डी एवं 11300 रु॰ नकद जुंए के फड से बरामद किए गए ।वहीं से थोड़ी दूर पर खड़ी चार मोटरसाइकिल भी बरामद हुई । पुलिस ने एमबी एक्ट की कार्यवाही की ।
वहीं पुलिस ने गांव सादिकपुर स्थित आम के बाद से दविश देकर दो जुआड़ी गिरफ्तार किए । पूछताछ में एक ने अपना नाम रामकुमार पुत्र हरिराम निवासी अताईपुर जदीद तथा दूसरे ने अपना नाम बेचेलाल पुत्र जगन्नाथ निवासी सिकंदरपुर कोला बताया । इनके पास से380 रु॰ नकद और दूसरे के पास से 500 रुपया नकद जबकि जुंए के फड से 960 रुपए तथा ताश की एक गड्डी बरामद की गई । दोनों अलग-अलग स्थानों से पुलिस गिरफ्त में आए सभी दसों जुआडियों का जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद चालान कर दिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]