– आशा ने सूचना के बाद भी समय पर एंबुलेंस उपलब्ध ना होने का लगाया आरोप
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24 फरवरी 2023
मामला क्षेत्र के गांव अद्दूपुर का है। यहां के निवासी रामभजन की पत्नी अनीता दूसरी बार गर्भवती हुई थी। आज वह प्रसव पीड़ा से परेशान होने लगी। तो परिजनों की सूचना पर क्षेत्रीय आशा शकुंतला प्रसूता के घर पहुंची। यहां से आशा ने प्रसूता को अस्पताल तक ले जाने के लिए फोन द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध कराने की सूचना दी। आशा के अनुसार एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। तो प्रसूता को ऑटो से अस्पताल लाया जा रहा था। किंतु रास्ते में ही प्रसव पीड़ा और तेज हो गई। इसे देखते हुए थोड़े से ही प्रयास में प्रसूता को सुरक्षित प्रसव करा दिया गया। और इसके बाद जच्चा- बच्चा दोनों को लाकर सरकारी अस्पताल कायमगंज में भर्ती करा दिया गया है। उसके अनुसार जच्चा- बच्चा दोनों सही सलामत बताए जा रहे हैं। एंबुलेंस के समय से ना पहुंचने का आशा ने आरोप लगाया। लेकिन उसी के बताए अनुसार एंबुलेंस को सूचना तब दी गई जब प्रसव का समय बिल्कुल निकट आ गया था, और प्रसूता प्रसव पीड़ा से परेशान हो रही थी। आशा के बताए अनुसार एंबुलेंस को सूचना देते समय कहा गया कि जल्द ही एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएगी। थोड़ी देर इंतजार किया। इसके बाद पुनः अनुरोध किया गया । तो बताया गया कि एंबुलेंस व्यस्त है। लगभग 1 घंटे में उपलब्ध हो जाएगी। किंतु प्रसूता को ऑटो से लाने और एंबुलेंस को सूचना देने के बीच में बमुश्किल 20 से 30 मिनट समय के अंतर से ही प्रसूता ने बच्चे को जन्म दे दिया। ऐसे में केवल एंबुलेंस को ही लेट लतीफ बताकर आरोप लगाना। किसी हद तक समझ में नहीं आ रहा है। जब परिजनों को यह मालूम था कि प्रसव का समय निकट है और वह आशा जो दूसरे पर आरोप लगा रही है। उसकी भी निगरानी रहती है। तो उसे भी ज्ञात होगा कि अमुक प्रसूता का प्रसव काल बिल्कुल निकट है। ऐसे में परिजनों तथा आशा को भी समय का ध्यान रखकर प्रसव काल से कम से कम 24 घंटे पहले ही एंबुलेंस को सूचित कर प्रसूता को सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल लाया जाना चाहिए। केवल दूसरे पर आरोप लगाकर खुद की लापरवाही पर पर्दा डालने से काम नहीं चलने वाला। अपनी भी जिम्मेदारी समझकर ऐसे संवेदनशील समय में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। खैर जो भी हो। चाहे कोई आरोप लगाए या फिर वास्तव में लापरवाह हो, संतोष की बात है कि जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb