KAIMGANJ NEWS- मामला मनोज यादव हत्या में आरोपियों को कई दिन तक कोतवाली में रोक कर रखने पर, प्रताड़ना कर मानवाधिकारों के विरुद्ध पुलिस की कार्य शैली को लेकर पीड़ित पक्ष ने उच्च न्यायालय में दायर की थी याचिका
– न्यायालय ने एसपी फर्रुखाबाद, सीओ कायमगंग व एसएचओ कायमगंज को तलब कर24 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में हाजिर होने का दिया आदेश – पर मैडम एसपी ने एक्शन ले कस्वा चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर होने का जारी किया आदेश
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ( दएंड टाइम्स न्यूज )
कायमगंज के मोहल्ला / गांव दत्तू नगला निवासी सेवानिवृत दरोगा के बेटे मनोज कुमार यादव की आरोपियों द्वारा की गई मारपीट से उपचार के दौरान मौत हो जाने पर मामला हत्या के आरोप में तरमीम होना बताया जा रहा है । इस मामले में पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर कई दिन तक कोतवाली में रोककर रखने तथा मानवाधिकार का उल्लंघन कर प्रताडित करने से संबंधित बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका आरोपी पक्ष द्वारा उच्च न्यायालय में दायर की गई थी । इस याचिका का संज्ञान ले कोर्ट द्वारा नोटिस जारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । इसी परिपेक्ष में एसपी ने पहला एक्शन ले कस्बा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया । बताया जा रहा है कि सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा एवं कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह की कार्यशैली से पुलिस अधीक्षक को भी न्यायालय ने तलब कर लिया है । मामले में बताया गया कि
कायमगंज के सीओ, कोतवाली प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज ने जिला एटा की कोतवाली अलीगंज के ग्राम फरसोली निवासी धर्मपाल के आवास पर 8 सितंबर को लगभग रात के 9 -०० बजे दविश देकर उनके परिवार के दो सदस्यों को मनमाने ढंग से पकडकर कोतवाली कायमगंज ले जाया गया था । कहा गया कि धर्मपाल यादव के परिजनों पर कोतवाली कायमगंज की नई कॉलोनी दत्तू नगला निवासी मनोज यादव की पीट कर हत्या कर दिए जाने का आरोप था। अकारण की गई गिरफ्तारी पर पीड़ित परिवार की महिला प्रीति यादव ने उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर अपना पक्ष रखा । याचिका की जानकारी होने पर पुलिस ने उनके गिरफ्तार परिजनों को 14 सितंबर की रात 11 बजे छोड़ा किन्तु दबाव बना कर यह लिखाकर रख लिया कि कोई भी याचिका न्यायालय में दायिर नहीं की गई है । उधर दायर याचिका की सुनवाई कर न्यायाधीश जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद ), सीओ कायमगंज तथा कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दि० 24 अक्टूबर 025 दोपहर 2 – ०० बजे तक व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने का आदेश जारी कर दिया । न्यायालय आदेश जारी होने का पता लगते ही विभाग चौकन्ना हो गया , और फौरन एक्शन ले कस्बा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर होने का आदेश जारी कर दिया गया । इस तरह पहली गाज एस आई नागेन्द्र सिंह पर पड़ी । जबकि याचिका की सुनवाई के समय तथ्य उजागर होने पर न्यायालय द्वारा और अधिक कार्रवाई किए जाने की संभावना कानून के जानकार व्यक्त कर रहे हैं । वैसे इस प्रकरण में पहले की तरह कार्यशैली पर काम कर रही पुलिस अभी तक कथित आरोपियों को पड़कर मनमाने ढंग से कोतवाली में बैठाकर प्रताड़ित किए जाने का सिलसिला जारी रखे हुए है। क्योंकि पुलिस का तरीका समस्या हल से ज्यादा कुछ अन्य ढंग से कार्य करने का सा बन चुका है । बिडम्बना तो तब होती है जब इस तरह के मानवाधिकार उलंघन वाले पुलिस के कार्यों पर सक्षमअधिकारी भी ध्यान तक नहीं देते हैं । ना जाने क्यों वो चुप्पी साधकर उधर देखते तक नहीं हैं । इसीलिए आए दिन खाकी पर नए – नए ढंग से प्रश्न चिन्ह लगते रहते हैं । जबकि जरूरत है अधीनस्थों को उच्च अधिकारियों के सतत् मार्गदर्शन की – फिलहाल न्यायालय आदेश से जहां पुलिस अधीक्षक एक्शन लेने लगी हैं वहीं विभाग में हडकंप की स्थिति बनी हुई है ।
= लाइन हाजिर आदेश पर क्या कहा एसएचओ ने =
न्यायालय आदेश के क्रम में कायमगंज
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा
ने कहा कि अभी तक ऐशा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है यदि आदेश आता है तो फौरन अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए कस्बा प्रभारी श्री सिंह को कार्यमुक्त कर रवानगी करा दी जायेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep