हमलावर द्वारा घायल किए गए व्यक्ति की हुई उपचार के दौरान मौत

IMG 20230410 WA0000

Kaimganj news  – परिजनों ने मृतक का शव कोतवाली गेट पर रखकर घेराव करते हुए किया प्रदर्शन
– पीड़ित पक्ष मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहा था, कोतवाली स्टाफ के समझाने पर भी नहीं निकला कोई नतीजा, आखिर सीओ के आश्वासन पर मृतक के परिवार वालों ने धरना किया समाप्त
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 अप्रैल 2023
कानून व्यवस्था से सीधी खिलवाड़ करने का यह गंभीर मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली का बताया जा रहा है। यहां के निवासी एक युवक को उस समय धारदार हथियारों से लहूलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जब वह बीमार होने के कारण अपने घर पर लेटा था। घटना गत माह की 30 तारीख की बताई जा रही है। बताया गया की यहां के निवासी 40 वर्षीय नीरज प्रजापति पुत्र कुंवर पाल बीमारी के कारण अपने घर पर ही लेटे हुए स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। उसी समय पुरानी रंजिश मानने वाला उनका पड़ोसी रामशरण पुत्र महेश धारदार हथियार लेकर मृतक के घर में जा पहुंचा और उसने अपनी खुन्नस निकालते हुए ताबड़तोड़ हमला कर नीरज को लहूलुहान कर दिया था। हमलावर ने जब यह समझा कि नीरज मर चुका है। उधर चीख-पुकार पर पड़ोसियों के आने की आहट पाते ही हाथ में फरसा लिए वह उसके घर से बाहर निकला और आराम से टहलता हुआ मौके से फरार हो गया था। घटना के समय नीरज की पत्नी कायमगंज बाजार गई थी। जहां से वापस लौटी तो बेचारी के होश उड़ गए। किसी तरह पड़ोसियों की सहायता से घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर अपने पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई थी। जहां से उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया गया था। किंतु यहां पर भी सही उपचार ना होने के कारण घायल को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया था। लेकिन दुर्भाग्यवश आगरा में ही उपचार के दौरान उसकी दुखद मौत हो गई । जहां से एंबुलेंस द्वारा शव लेकर परिजन कायमगंज पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस की कुछ लापरवाही की चर्चा करते हुए मृतक का शव कोतवाली गेट पर रखकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थित को संभालने के लिए कोतवाली पुलिस आगे आई और उसने मृतक के परिजनों को हर हथकंडा अपनाकर समझाने का प्रयास कर धरना समाप्त करने के लिए कहा । किंतु पुलिस पर धरना प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने शिकायत की थी। उसके बाद आप कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करके कोतवाली लाए थे। लेकिन बगैर कार्यवाही किए ही आपने उन्हें आखिर क्यों छोड़ दिया? इस पर पुलिस काफी सफाई देती रही। लेकिन उसकी बात वहां मौजूद किसी को भी संतुष्ट नहीं कर सकी। वे लोग पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से न्याय की उम्मीद की बात कहते हुए एसपी को ही मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। बढ़ता हुआ हंगामा और लगातार कोतवाली परिसर के पास जमा होती जा रही भीड़ का दृश्य देखकर कोतवाली पुलिस काफी असमंजस की स्थिति में नजर आ रही थी। पुलिस बार-बार पीड़ित पक्ष से कह रही थी कि आपका मुकदमा पहले ही कायम हो चुका है। लेकिन मृतक के परिजन इस पर सहमत नहीं थे। उनका तर्क था कि उस समय आप लोगों ने मनमाफिक तहरीर लिखवा कर केवल घायल होने की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की गंभीरता को उस समय नहीं समझा। अब नीरज की घायल होने के कारण ही मौत हो चुकी है। इसलिए मुकदमे को सही ढंग से वाजिब धाराओं में लिखा जाए। लेकिन कोतवाली पुलिस इस पर राजी नहीं थी। हंगामा चल ही रहा था, कि उसी समय सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के दुखी तथा पीड़ित परिवार वालों को आश्वस्त करते हुए शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कहते हुए सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने की बात कहकर हंगामा शांत कराया और शव का पंचनामा भरवाया इसके बाद मृतक के परिजन सीओ की बात पर सहमत हो गए । पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ले वाले घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही की बात कह कर तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes