KAIMGANJ NEWS पीर पर्वत सी पराई हो गई अब तो पिघलनी चाहिए .कोई गंगा निकलनी चाहिए

IMG 20240901 WA0058

KAIMGANJ NEWS- हिन्दी गजल को नई दिशा और दशा दे प्रख्यात ग़ज़लकार दुष्यंत ने उसे आम आदमी के सरोकारों से जोड़ा

कायमगंज / फर्रुखाबाद
साहित्यिक संस्था साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी गजल के बेताज बादशाह दुष्यंत कुमार के जन्म जयंती पर कृष्णा प्रेस परिसर कायमगंज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता फतेहगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने की ,मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के महासचिव नरेश सिंह यादव रहे ।गोष्ठी का संचालन आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के उप मंत्री मुन्ना यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफे.रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि दुष्यंत ने कविता को हुस्न और इश्क के दायरे से निकालकर आम आदमी के सरोकारों से जोड़ा। सत्ता के मद में डूबे राजनेताओं पर भी व्यंग्य बाण छोड़े । कहा कि : –
मत कहो आकाश पर कोहरा घना है ,
यह किसी की व्यक्तिगत आलोचना है ।।दुष्यंत कुमार ने एक सोई हुई चेतना को जगा कर उसके तेवरों को स्वर दिए। उनकी हर गजल आधुनिक भारत के पुनर्जागरण का महामंत्र सिद्ध हुई । प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने दुष्यंत कुमार की बेहद लोकप्रिय गजलें सुनाईऔर कहा कि उन्होंने अपने अल्प जीवन काल में गजल की दशा और दिशा बदल दी ।उनकी लोकप्रिय गजलों में एक गजल के कुछ शेर देखें…
हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए ,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए ।
मेरे सीने में न सही तेरे सीने में सही ,
हो कहीं भी आग लेकिन आग जलनी चाहिए ।अनुपम मिश्रा ने कहा ….
रहे हमें झकझोरते वे जीवन पर्यंत ।
नायक अपनी सदी के ,
थे कविवर दुष्यंत ।। अध्यक्षीय भाषण में एडवोकेट जवाहर सिंह गंगवार ने कहा कि दुष्यंत ने दबी कुचली मूक जनता की वेदना को शब्द दिए ,बगावत के तेवर दिखाये .बिलासी साहित्यकारों को आइना दिखाया ।गोष्ठी में शायर बहार और राशिद अली राशिद ने दिलकश अंदाज में गजलें प्रस्तुत कीं ।कार्यक्रम के अंत में संयोजक परम मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes