KAIMGANJ NEWS शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण ना होने पर छलका फरियादियों का दर्द

IMG 20250405 WA0278

KAIMGANJ NEWS – राजस्व विभाग की शिकायतें रही ज्यादा – वहीं पैमाइश के नाम पर सुविधा शुल्क ले जांच प्रभावित करने जैस लगे तमाम आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजन अवसर पर अपेक्षाकृत परेशान हो रहे फरियादियों की संख्या ज्याद नजर आ रही थी । शिकायतों का सही ढंग से निष्तारण ना होने का दर्द लोगों की जुवान से छलक रहा था । फरियादी पैमाइश के नाम पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क ले जांच प्रभावित करने जैसे तमाम आरोप लगा रहे थे । समाधान दिवस आयोजन में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। किसानों, ग्रामीणों और महिलाओं ने भ्रष्टाचार, मारपीट, अवैध कब्जों और लापता पति से जुड़ी समस्याएं रखीं।
कंपिल के माझगांव निवासी मकरंद सिंह ने आरोप लगाया कि पैमाइश कराने के नाम पर एक राजस्व कर्मी ने 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा। किसान ने ब्याज पर लेकर 10 हजार रुपये दे दिए लेकिन फिर भी काम नहीं हुआ। बाकी 10 हजार की मांग पर नाराज किसान ने समाधान दिवस में अपनी बात रखी। इस पर नायब तहसीलदार को जांच सौंप दी गई।

 

थाना नवाबगंज के घमुइया रसूलपुर निवासी नेम सिंह ने बताया कि बंटवारे के बाद मेड काटने का विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट की गई। पुलिस मौके पर तो आई, लेकिन आरोपियों से सांठगांठ कर ली। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई ।, जबकि आरोपियों के पास अवैध असलहे हैं और वे बाहरी दबंगों को बुलाते हैं।
शाहपुर गंगपुर निवासी बहोरन सिंह ने खेत की हदें उखाड़कर फेंकने की शिकायत की, जबकि शमशाबाद के बढ़ई टोला निवासी उमाशंकर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुसे और बेटे की हत्या की धमकी दी।लुधइया गांव के प्रधान ने सत्तार नगर निवासी शाहिद पर आरोप लगाया कि उसने 2016 में ईंट खरीदी लेकिन आज तक उसके रुपये नहीं दिए। कंपिल के सिकंदरपुर तिहैईया निवासी नरेश चंद्र ने बताया कि 18 सितंबर 2023 को उनकी लाइसेंसी बंदूक चोरी हुई थी, लेकिन आज तक पुलिस ने उसे बरामद नहीं किया। इजौर उलियापुर की विद्यावती ने कहा कि पति की मौत के बाद बैंक खाते में जमा रुपये निकालने के लिए तमाम प्रक्रिया पूरी कर चुकी हैं, फिर भी बैंक अधिकारी हजरतपुर के एक ग्रामीण से मिलने की शर्त रख रहे हैं।गुलबाज नगर निवासी रेवती ने बिलखते हुए बताया कि उसका पति लंबे समय से लापता है और अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस दौरान एसडीएम रवींद्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इनसेट : –
बिजली विभाग की कार्य शैली पर लगा प्रश्न चिन्ह
कायमगंज : –
समाधान दिवस में बिजली विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर कई प्रश्न चिन्ह लगे । मौके पर आए कई लोगों ने अपनी समस्या बता की शिकायतें । इस पर वहां मौजूद क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने एक मामले में जब कायमगंज के एसडीओ को बुलाया, तो पता चला कि साहब मौके पर ही मौजूद नहीं हैं । इस मामले में जांच के बाद ज्ञात हुआ कि में समाधान दिवस उपस्थिति रजिस्टर में उनके स्थान पर नवाबगंज के एसडीओ ने एसडीओ कायमगंज के हस्ताक्षर करके हाजिर दर्शाने का कृत्य किया है । इस पर विधायक ने हैरानी युक्त नाराजगी जताते हुए एक्सईएन को बुलाकर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने एवं समुचित कार्यवाही करने की बात कही । किन्तु क्या वास्तव में बिजली विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी पर कार्यवाही करेंगे । यह कहना फिलहाल जन्दवाजी ही होगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes