KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से हर व्यक्ति को अवगत कराने एवं पार्टी को नए सिरे से मजबूती प्रदान करने के आवाहन के साथ आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश महासचिव ने नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की , उन्होंने सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ने की कार्यकर्त्ताओं से अपील की ।

फर्रुखाबाद रोड पुलिया स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजीत पटेल, महिला जिलाध्यक्ष रीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा, जिला सचिव ललित पटेल और अवनेंद्र सिंह के नामों की घोषणा की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि नवगठित जिला इकाई जल्द ही अपनी पूरी कमेटी का गठन करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के 14 अप्रैल से शुरू हुए सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक नए लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

साथ ही संगठन को गांव-गांव तक पहुंचा कर मजबूत करने पर जोर दिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत पटेल ने संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को हर वर्ग के बीच ले जाकर मजबूत करने का प्रयास करेंगे। सम्मेलन के दौरान हाल ही में हुए आतंकी हमले में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन में अंकुर वर्मा, दीपू राठौर, रवि त्यागी, राजेश गंगवार, आदर्श गंगवार, सानू खां, भोला कठेरिया, राहुल मिश्रा, अमन गंगवार, रानी सैनी, मीरा देवी, सुखदेव, मंजू, वंदना, नैना, सुमन, मुन्ना खां और इकरार ट्रेलर सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb