KAIMGANJ NEWS-बेटे की आत्महत्या के लिए उसके साथियों को जिम्मेदार बता मृतक की मां ने कोर्ट आदेश पर कराया मुकदमा दर्ज

IMG 20240319 WA0125

KAIMGANJ NEWS-कायमगंज /फर्रुखाबाद
घटना आज से लगभग पांच माह पहले क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद की बताई जा रही है । आरोप है कि युवक ने अपने ही साथियों की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी । इस संबंध में मृतक की मां ने न्यायालय आदेश पर उसके पांच साथियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
बताया गया कि क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद के मोहल्ला बरी निवासी किरन देवी ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही अखिलेश, उसकी पत्नी रेखा, दीपक के अलावा रवि व उसकी पत्नी निवासी ब्राहिमपुर जागीर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में में कहा है कि उसका बेटा रुपेंद्र गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। होली त्योहार पर गांव आया था। जहां मोहल्ले के ही अखिलेश, दीपक व रवि उसके पुत्र के पास आए और पानीपत चलने के लिए कहा इन लोगों ने मेरे बेटे से कहा कि वहां रुपए कुछ अधिक मिलेंगे । लेकिन मां ने बेटे को जाने से साफ इनकार कर दिया था । फिर भी उसके साथी उसके बेटे को अपने साथ बुला ले गए। वहां आरोपी दीपक ने उसके लड़के से 14 हजार रुपए ले लिए और 5 हजार रुपए रवि ने ले लिए। जब उसके बेटे ने रक्षाबंधन पर घर आने के लिए उधार लिए रुपए मांगे तो इन लोगो ने उसके बेट को कमरे में बंद कर मारापीटा। मेरे लड़के को पिटता देख मकान मालिक ने उसे बचाया । इसके बाद एक महिला से अवैध संबंध होने का झूठा आरोप लगा कर वंहा से भगा दिया । मजबूर हो वह घर आ गया। 1 अक्टूबर 2023 को उसके बेटे ने आहत हो सदमें जैसी हालत में आकर एक मंदिर के पास नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोर्ट आदेश पर तहरीर के अनुसार पांचों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ।

जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes