kaimganj news –अपने तीन मासूम कलेजे के टुकड़ों का मोह छोड़ मां प्रेमी के साथ हुई फरार

Picsart 24 03 14 07 24 58 938

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
इश्क का जुनून उम्र पर भी पडा भारी । एक मां अपने तीन बच्चों की ममता छोड़कर नगदी तथा जेवर लेकर अपने प्रेमी रिश्तेदार के साथ रफूचक्कर हो गई।
अपने प्रेमी के प्रेम में दीवानी तीन बच्चों की मां की करतूत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है । घटना के संबंध में क्षेत्र के एक गांव के पत्नी वियोगी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि उसकी शादी लगभग 18 वर्ष पहले हुई थी । शादी के बाद उसकी पत्नी ने दो बेटे तथा एक बेटी को जन्म दिया । इसके बावजूद भी पत्नी उसके एक रिश्तेदार के प्रेम में फंसकर उसके वहालने फुसलाने में आकर घर से उसी के साथ चली गई । तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि जाते समय उसकी बेवफा पत्नी लगभग 1,10,000 रुपए नकद के अलावा घर में रखें कुछ जेवरात भी ले गई है । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कह रही है ।
इनसैट : –
प्रेमी के साथ फरार महिला की 10 वर्षीय बेटी अपनी मां की करतूत के सदमे में बीमार हो गई । जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । बीमार बच्ची बार-बार रो-रो कर अपनी मां को याद कर रही है । लेकिन इश्क में दीवानी अपने प्रेमी के साथ फरार हुई इस बेदर्द मां को क्या अपने इन मासूम बच्चों की याद आती है भी ,अथवा नहीं? कुछ कहा नहीं जा सकता । बहरहाल मां के प्यार से वंचित हुए बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes