KAIMGANJ NEWS नाबालिक बेटी की छेड़छाड़ करने वाले ने कार के सामने ढकेला – शिकायत पुलिस से

Picsart 24 03 22 21 53 15 230

Kaimganj news-पीड़ित पिता दबंग युवक के घर पर भी कर चुका है शिकायत – लेकिन फिर भी मनचला अपनी हरकतों से नहीं आ रहा है बाज

कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव के निवासी नाबालिक बेटी के पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी कायमगंज नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। घर से रोज साइकिल द्वारा स्कूल आती है । पिता का आरोप है कि काफी दिन पहले से उसी के गांव का एक मनचला दबंग युवक उसकी बेटी को – आई लव यू – जैसे डायलॉग बोलकर फफ्त्तियां कसता था और मेरी बेटी से एक तरफा दबाव बनाकर संबंध बनाने के लिए कोशिश करता है । इसकी जानकारी मेरी बेटी ने मुझे देते हुए दबंग युवक की सारी हरकतें बताई तो मैंने युवक के घर जाकर शिकायत करते हुए कहा कि आप लोग अपने बेटे को समझा लो । यह जो कुछ कर रहा है या करने का प्रयास कर रहा है ठीक नहीं है । इसके बाद भी युवक बाज नहीं आया । अभी कुछ दिन पहले युवक ने स्कूल से लौटते समय मेरी बेटी का सरकारी अस्पताल गेट के सामने से पीछा करना शुरू किया और पुलिया पुल गालिव तक उसे घेरता चला गया । किसी तरह बचती हुई मेरी बेटी पटवनगली से आने वाले रास्ते के सामने पहुंची । उसी समय मनचले युवक ने मेरी बेटी की साइकिल के सामने आकर उसे रोक लिया और भद्दी – भद्दी बातें करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया । जब मेरी बेटी ने इसका विरोध किया । तो दबंग युवक ने बेटी को पड़कर व्यस्त मार्ग पर आ रही एक कार के सामने धक्का देकर गिरा दिया । लेकिन कार चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर मेरी बेटी को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया । इसके बावजूद भी यह युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । आए दिन मेरी नाबालिक बेटी को परेशान कर रहा है । पीड़ित पिता ने पुलिस से आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes