Kaimganj news करबला की जमीन पर कब्जे का मामला,कमेटी ने दी थाना दिवस में शिकायत

Picsart 23 06 24 17 29 30 696

Kaimganj news-कई शिकायती पत्रों में पुलिस व राजस्व की टीमे गठित कर दिए गए जांच के निर्देश
कायमगंज,फर्रुखाबाद 24 जून 2024
थाना दिवस में करबला की जमीन पर कब्जे का मामला गूंजा। इस दौरान शिकायती पत्रों पर प्रशासन ने पुलिस व राजस्व की टीमे बनाकर जांच के निर्देश दिए है।
कोतवाली परिसर में थाना दिवस तहसीलदार संतोष कुशवाह व सीओ सोहराव आलम खां की मौजूदगी में हुआ। फरियादियों में हमीरपुर गांव की करबला कमेटी के पदाधिकारी इशहाक मंसूरी, जलालुददीन, मोहम्मद कासिम, अंसर आरसी, नन्हे खां, अंसर उर्फ शीलू, अब्दुल रहमान, जुनैद, सरताज आदि ने कहा हमीरपुर खास करबला में ताजिए दफन होते है। यह जगह राजस्व अभिलेखों में करबला के नाम दर्ज है। इस जगह पर आसपास के लोग गंदगी फैला रहे है और कब्जा कर रहे है। इससे गांव के लोगो से वाद विवाद होता है। यह जमीन वफ्फ बोर्ड में दर्ज है। इस दौरान कमेटी ने तहसीलदार को इससे संबंधित अभिलेख भी दिए है। कमेटी के लोगो ने कहा कि राजस्व कर्मियों द्वारा उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। इस भूमि पर ग्राम प्रधान व राजस्व कर्मचारी जबरदस्ती पानी की टंकी व गांव वालों के आवास बनवाना चाहते है। उन्होंने मांग की इस जगह पर सफाई आदि करवा कर जमीन को सुरक्षित किया जाए। लोकमन निवासी लक्ष्मी गुप्ता ने जमीन पर जबरिया कब्जा करने की शिकायत की। गांव नगला बसोला के नरेश ने कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा किए हुए है और जानमाल की धमकी दे रहे है। आरोपित 6 सौ बीघा अवैध तरीके से जमीन कब्जा किए हुए है। गांव शिवरईमठ निवासी मसखूर खाॅ ने जमीन पर कब्जा दिलवाए जाने की गुहार लगाई। इस दौरान पांच शिकायती पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य के लिए पुलिस व राजस्व की टीमे बनाकर जांच के निर्देश दिए गए। इस मौके पर इंस्पेक्टर जय प्रकाश पाल, एसएसआई विनोद कुमार यादव समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes