Kaimganj news-कुछ साल पहले खाना पूरी कर निपटाया गया था मरम्मत कार्य कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 दिसंबर 2023
जिला मुख्यालय को जाने वाले प्रमुख मार्ग कायमगंज -फर्रुखाबाद पर , नगर कायमगंज के पास टेडीकोन नामक स्थान से काफी अधिक आबादी वाले गांव अताईपुर को जोड़ने का वाला लिंक मार्ग है । इस मार्ग का मरम्मत कार्य लगभग तीन साल पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया गया था । ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय मरम्मत कार्य किया गया । उस वक्त पर्याप्त मात्रा में निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया ।वही जो सामग्री प्रयोग में लाई गई वह अमानक थी । खाना पूरी करके मरम्मत कार्य तो निपटा दिया गया था । लेकिन गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया । यही कारण रहा की धीरे-धीरे इस सड़क मार्ग की परतें उखड़ने लगीं और इसी के साथ नीचे बिछी गिट्टी भी टूट कर अलग होने लगी । परिणाम स्वरूप अब इस 3 किलोमीटर लंबे पूरे मार्ग में हर जगह गड्ढे ही गड्ढे बन चुके हैं । जिनकी वजह से इस लिंक मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया तथा चौपहिया वाहन हिचकोले लेते हैं । कभी-कभी तो गन्ने एवं अन्य सामान से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां तथा दूसरे वाहन पलट जाते हैं । कई बार वाहन पलटने से लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं । बताया जा रहा है कि यह मार्ग अताईपुर से शमशाबाद होकर जाने वाले मार्ग को जोड़ता है । फर्रुखाबाद जाने के लिए बहुत से लोग अपने वाहनों को इसी शॉर्टकट रूट से लेकर जाते थे ।अब यह मार्ग ही ऊबड खाबड़ बन चुका है । जिसकी वजह से किसान न तो बाजार और ना ही मंडी तक अपनी फसलों की उपज का माल ले जा पा रहे हैं और ना ही कृषि से संबंधित खाद बीज या अन्य सामग्री लेकर यहां से आसानी से निकल पा रहे हैं । इस मार्ग से आने-जाने में हर किसी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस मार्ग पर नर्सरी उद्योग भी काफी बड़े क्षेत्र में होता है । इसलिए भारी वाहनों का भी आना जाना रहता है । वाहन निकालने में चालक दिक्कत महसूस करते हैं । यह मार्ग अताईपुर होता हुआ तराई क्षेत्र के बहुत बड़े भूभाग पर रहने वाले लोगों के लिए आने-जाने के लिए सुविधायुक्त था । जब इसका पुनर्निर्माण कराया गया था तो लोग खुश थे । लेकिन अब इतनी जल्दी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया । जिसके कारण ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि जितनी जल्दी हो सके जन सुविधा के लिए इस लिंक मार्ग को मरम्मत करके आने जाने योग्य बनाया जाए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb