KAIMGANJ NEWS – एसडीएम ने समझाया किन्तु होने लगी नोंक झोंक , तो प्रभारी निरीक्षक पहुंचे मौके पर
– अनशन स्थल से दिव्यांग को पुलिस ले गई कोतवाली
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा निवासी गोविन्द कौशल पुत्र ओमशिव कौशल आज पूर्व में दी गई लिखित सूचना के अनुसार तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए । उनके साथ वगिया सोहनलाल निवासी दिव्यांगअतुल अवस्थी उर्फ नानू भी धरने पर बैठे थे हालांकि नानू की समस्या अलग थी ।
गोविंद के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने मौक पर पहुँच कर समझा ।

किन्तु नोंक झोंक होने लगी इस पर पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर एसएचओ अनुराग मिश्रा फोर्स के साथ धरना स्थल पर पहुँच गए । उनके समझाने पर गोविन्द ने कहा कि गत चुनाव के समय वर्ष2024 में लगी आदर्श आचार संहिता में उसने अपना लायसेंसी रिवालवर कोतवाली में जमा किया था । उसका कहना है कि जब वह आचारसंहिता खत्म होने पर अपना लायसेंसी वैपन कोतवाली से लेने गया । तो वापस नहीं किया गया । उसका आरोप है कि यह सब सत्ताधारी पार्टी के एक स्थानीय नेता के दबाब में तत्कालीन एसएचओ ने किया है । जबकि उसका कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है । लायसेंस उसे बर्ष2013 में प्राप्त हुआ जिसका मैंने कभी दुरपयोग नहीं किया । गोविन्द ने कहा कि कुछ लोगों ने उसे मानसिक रूप से वहीं आर्थिक रूप से इतना परेशान कर रखा है कि अब वह कोई व्यापार या भरण पोषण के लिए दूसरा छोटा मोटा काम धंधा भी नहीं कर पा रहा है । परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। साथ ही उसको परेशान करने वालों से जान माल का खतरा पैदा हो गया है । इसलिए सुरक्षा हेतु उसका रिवालवर शीघ्र वापस दिलाया जाय । उसने बताया कि इसके लिए उसने तहसील समाधान दिवस में दो तीन बार प्रार्थना पत्र भी दिया साथ ही कोतवाली से लेकर हर एक सक्षम अधिकारी से गुहार लगाई । परन्तु कहीं सुनवाई नहीं हुई । चक्कर लगाकर थक चुका हूं इसलिए अब मजबूर हो अनशन शुरू करना पड़ रहा है । समाचार लिखे जाने तक गोविंद का अनशन जारी था ।
इनसेट :-
दिव्यांग नानू को अनशन स्थल से उठा ले गई पुलिस
कायमगंज :-
लायसेंसी शस्त्र वापसी ना होने पर गंगादवाजा निवासी गोविंद कौशल तहसील में अनशन पर बैठे हुए थे । उनके साथ मोहल्ला वगिया सोहन लाल निवासी दिव्यांग अतुल अवस्थी (नानू ) भी अनशन पर बैठे गए थे । बताया गया कि नानू ने पूर्व में ही नगर के राजन गुप्ता पर पांच साल में धोखा दे जुआं व सट्टा के नाम पर सात लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा -अपना रुपया वापस दिलाने के लिए शिकायती पत्र समाधान दिवस में देकर जुआं व आईपीएल सट्टा खेल का सनसनी खेज खुलासा किया था । इस अवैध कृत्य को बंद कराने पर संभवतः कोई कार्रवाही ना होने पर दिव्यांगअतुल अवस्थी भी अपनी मांग के पक्ष में अनशन पर बैठे हुए थे । जहां से कोतवाली पुलिस ने दिव्यांग को उठाकर कोतवाली पहुंचा दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb