KAIMGANJ NEWS शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बहिन की बारात आने से पहले हुई सड़क दुर्घटना में भाई की मौत

Picsart 24 11 11 07 53 08 323

KAIMGANJ NEWS-मृतक फरीदाबाद से बहन की शादी में शामिल होने अपने बहनोई के साथ कायमगंज आ रहा था, किंतु काल के क्रूर हाथों ने रास्ते में ही भाई की जीवन लीला समाप्त कर दी – सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया
– दुर्घटना में घायल हुए बहनोई को पहले मृत घोषित किया गया – वहीं रेफर किए गए भाई सुमित की कुछ देर बाद सांसें थम गई
कायमगंज / फर्रुखाबाद
समय का कुछ पता नहीं कब क्या हो जाए , कहा नहीं जा सकता ‘ बहन की शादी की शहनाई बजने से पहले ही भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ।
कायमगंज नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी परमाल सिंह राठौर का 22 वर्षीय पुत्र सुमित राठौर फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की देर शाम सुमित बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने बहनोई जनपद कासगंज के थाना अमापुर के गांव ढकपुरा निवासी पिंकू से साथ बाइक से घर आ रहा था। अचानक रास्ते में सिकन्दराराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड़ पर महमई सतावत नगर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने पिंकू को मृत घोषित कर दिया और सुमित को प्राथमिक इलाज के बाद उच्च चिकित्सा के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शादी वाले घर में मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। साले व जीजा के शव अपने अपने घर पहुंचे तो चीत्कार से सभी का दिल दहल गया। मृतक की मां गुड्डी देवी, पिता परमाल, भाई रोहित व बहन सुमन का रो रो-कर बुरा हाल था। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की बारात सोमवार को आएगी । लेकिन दोनों के पास कुछ कैश था, लेकिन वह नहीं मिला है। मृतक की छ: बहनें व एक छोटा भाई रोहित है। पांच बहनों की शादी हो चुकी है।इस दुःखद घटना से मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes