मोहल्ले में भरा नाली का गंदा पानी महिलाओं ने किया नगर पालिका अध्यक्ष का घेराव

Picsart 22 03 29 15 23 22 942

कायमगंज- फर्रुखाबाद 29 मार्च 2022
नगर पालिका परिषद कायमगंज क्षेत्र के अंतर्गत बसा मोहल्ला मेहंदीबाग वार्ड नंबर 02 की महिला बीना, रुकमणी, लक्ष्मी, मंजू देवी, सुशीला, रामवती, आदेश कुमारी, सहित लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं नगर पालिका में अचानक जा पहुंची ।वहां पहुंचकर महिलाओं ने पालिका अध्यक्ष का पता किया बताया गया कि अध्यक्ष अपने कक्ष में मौजूद हैं। सभी महिलाएं तेज कदमों से वहीं पहुंच गई। जिस समय महिलाएं वहां पहुंची। उस समय अधिशासी अधिकारी भी वहां मौजूद थी। महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मोहल्ले में घरों से निकलने वाला तथा अन्य प्रकार से उपयोग में लाए जाने वाला पानी नालियों से तो निकलता है। लेकिन इस पानी के निकास की आज तक उचित व्यवस्था ना होने के कारण गंदे तथा कचरे युक्त पानी की वजह से गलियों में जलभराव हो गया है। यहां तक की अब तो नौबत आवासों के अंदर तक गंदे पानी से जलभराव की होती जा रही है। महिलाओं का आक्रोश भांपकर अध्यक्ष तथा ईओ सीमा तोमर ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। महिलाओं के साथ आए वार्ड सभासद के पुत्र से कहा गया कि वे इस समस्या को मौके पर जाकर देखें तथा बताएं कि इसका समाधान किस तरह किया जा सकता है । उसी प्रकार जलभराव की समस्या से निपटा जाएगा। कक्ष से बाहर निकली महिलाएं कह रही थी कि यदि दिए गए आश्वासन के अनुसार जल्द निस्तारण न किया गया ,तो फिर आकर नगर पालिका में ही अधिशाषी अधिकारी तथा अध्यक्ष का घेराव करने को मजबूर होंगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes