KAIMGANJ NEWS – वक्ताओं ने अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए2027 में पीडीए फार्मूला अपना कर सत्ता परिवर्तन का किया आवाहन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल सपा का कायमगंज विधान सभा क्षेत्र में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम चल रहा है । चौपाल कार्यक्रम में सपा नेता भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं ।

आज चौपाल कार्यक्रम में आए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा से त्रस्त है इसलिए वर्ष2027 में प्रदेश में बदलाव होना निश्चित है ग्राम प्रेमनगर – चिलौली में पीडीए जागरूकता चौपाल सभा आयोजित हुई । सभा को सम्बोधित करते हुए विधानसभा से सपा के प्रत्याशी रहे, सपा नेता सर्वेश अम्बेडकर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पिछड़े, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अनुकूल नहीं है। इस वर्ग का सशक्तिकरण इन प्रभुत्व वादियों की नींद हराम किए रहता है।

समता मूलक पीडीए वर्ग को जो अधिकार बाबा साहब अंबेडकर जी ने संविधान में दिए हैं, उनको समाप्त करने की हर संभव कोशिश की जा रही है । भाजपा संविधान कों ख़त्म करना चाहती है, उनके लोगों द्वारा असमानता पर आधारित मनुविधान तैयार कर लिया गया है ।, जिसकी खबर मीडिया द्वारा आती रहती है। इसलिए अभी वक्त है जाग जाओ और पीडीए वर्ग को एकजुट कर 2027 में सपा की प्रचंड बहुत की सरकार बनाकर संविधान की रक्षा करो। चौपाल कार्यक्रम को रजनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य किशन पाल यादव , रामू यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अनुसूचित जाति सत्येंद्र जाटव, रवीश शास्त्री, विनीत सक्सेना, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव डॉ विपुल यादव, शिवम यादव प्रधान चिलौली, अशोक अंबेडकर, सतीश जाटव,अरविंद यादव, अमन शर्मा , सत्यपाल सिंह, सचिन सक्सेना, उमेशचंद्र आदि ने भी संबोधित किया ।
इनसैट : –
सपा के बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा कर सक्रियता बढ़ाने का दिया निर्देश
कायमगंज : –
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के
ग्राम भौंरुआ एवम् ग्राम रुटौल में पीडीए जगरूकता चौपाल सभा सम्पन्न हुई.बैठक में बूथ और सेक्टर कमेटी का वेरिफिकेशन कर आवश्यकतानुसार संशोधन किया गया ।. वर्तमान मतदाताओं की स्थित की जानकारी प्राप्त की गई । यहां भी चौपाल सभाओं को सम्बोधित करते हुए सपा नेता सर्वेश अम्बेडकर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पिछड़े दलितों एवं अल्पसंख्यकों के हितों के विपरीत है ।. इस वर्ग का सशक्तिकरण इन प्रभुत्व वादियों की नींद हराम किये रहता है । ‘. समता मूलक पीडीए वर्ग को जो अधिकार बाबा साहब अम्बेडकर जी ने संविधान में दिए हैं । उनको समाप्त करने की हर संभव कोशिश का प्रयास किया जा रहा है । भाजपा संविधान कों ख़त्म करना चाहती है । जरूरत है एकजुटता के साथ 2027 में प्रचंड बहुत की सरकार बनाकर संविधान की रक्षा करो।
चौपाल आयोजन को जिलाध्यक्ष युवजन सभा शिवम यादव, राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी अशोक अम्बेडकर ने सम्बोधित किया । आयोजित सभा में मुख्य रूप शिव सिंह यादव,गुड्डू प्रधान भौंरुआ, अमित कुमार ,अंकित ,वीकेश ,पुष्पेंद्र यादव,संदीप यादव,,अन्नू यादव प्रधान रुटौल,रामवीर ,रिंकू यादव,अंकित यादव, व आदि ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb