KAIMGANJ NEWS – कमरे में जल रहे रसोई गैस हीटर से आई आक्सीजन कमी के कारण दम घुटने से मौत हो जाने की संभावना
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद कासगंज का मूल निवासी रजत अग्रवाल पुत्र हरिओम अग्रवाल कायमगंज के एक निजी शिक्षण संस्थान में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे । रजत इस समय कस्बा से सटे गांव घसिया चिलौली में किराए के मकान में रह रहे थे। उसका शव कमरे में पडे वेड पर पाया गया । संभावना जताई जा रही है कि कमरे में रसोई गैस सिलेंडर से जल रहे हीटर के कारण बंद कमरे में आक्सीजन की कमी हो जाने पर शायद दम घुटने से मौत हो गई हो । बताया गया कि उनके माता पिता की मृत्यु लगभग दस बर्ष पहले ही हो चुकी थी । परिवार में एक बहिन थी उसकी शादी उज्जैन (म० प्र० ) में कर दी थी । मृतक अकेला ही यहां रहता था । सोमवार को वह स्कूल ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो स्कूल स्टाफ ने फोन किया लेकिन उसका मोबाइल स्वीच आफ था। मंगलवार को भी जब रजत स्कूल नहीं पहुंचा तो उसके साथियों ने उसको फोन किया । लेकिन मोबाइल फिर स्वीच आफ मिला। तो उसके साथी अवनीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजीव विशाल व सुमित पांडेय उसे देखने ईरिक्शा से उसके घसिया चिलौली स्थित किराए वाले मकान पर पहुंचे। तो उन्हें कमरे का दरबाजा अन्दर से बंद मिला । दरबाजा खटका कर आवाज देने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला । इस पर स्कूल स्टाफ ने मकान मालिक सुघीश शर्मा को सूचना दी। सुघीश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर वे मकान के छज्जे पर चढ़कर अंदर पहुंचे । तब नीचे आकर मुख्य दरवाजे की कुंडी खोली। इसके बाद सभी ऊपर गए। जहां जैसे ही रजत के कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसमे गैस की गंध निकल रही महसूस हुई । दुर्गन्ध आने पर सभी पीछे हट गए। कुछ देर बाद अंदर जाकर देखा तो रजत तख्त पर चित अवस्था में पड़ा मिला। वह पेंट पहने था जबकि शरीर पर शर्ट नहीं थी। घटना की जानकारी पर सीओ संजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह, मंडी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कमरे के अंदर जाकर देखा तो रजत की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने देखा कि कमरे में रसोईगैस का बड़ा सिलेंडर जिसमें गैस हीटर जल रहा था। टेविल पर खाना रखा था वहीं पास में ही शराब का पउआ भी रखा था। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जहां वीडियोग्राफी कर नमूने लिए और मौत के पीछे कारणों को जानने के लिए साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा । फिलहाल गैस हीटर की बजह से बंद कमरे में आक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से मौत होने का संभावना जताई जा रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb