बंद कमरे में चल रहा था धर्मांतरण खेल,पादरी समेत 6 गिरफ्तार*

IMG 20220207 WA0000

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।
आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग जमा हो गए । शहर के ठंडी सड़क पर तमसा नदी के किनारे एक बंद पड़े मकान में भूत-प्रेत की झाड़ फूंक करने के नाम धर्मांतरण कराया जा रहा था। हिन्दू जागरण मंच की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई धार्मिक पुस्तकों के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफतार किया है। पुलिस सभी से शहर कोतवाली में पूछताछ जुटी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को हिन्दू जागरण मंच के एक पदाधिकारी तमसा नदी के किनारे एक बंद कमरे में लोगों की भीड़ देखी।पदाधिकारी ने भीड़ को देखकर मौके पर गये तो देखा कि एक कमरे में लगभग 50-60 लोग थे।इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।पादरी भूत-प्रेत की बांधा को झाड़ फूंक से दूर करने का दावा कर लोगों को धर्मांतरण करने का लालच दे रहा है।ये देखकर उन्होंने अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों को जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो एक बंद कमरे से 50-60 महिलाएं और लगभग 10 पुरुष मौजूद मिले।पुलिस ने मौके से पादरी समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है और कमरे से कई धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं।पुलिस सभी को शहर कोतवाली लाकर पूछताछ में जुटी हुई थी।

हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां काफी दिनों से धर्मांतरण का खेल चल रहा था।सूचना के बाद उनके पदाधिकारी यहां पूजा में शामिल हुए और आज सटीक सूचना के बाद पुलिस के साथ संगठन के पदाधिकारी पहुंचे हैं।

ब्योरो रिपोर्ट।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes