Kaimganj news कायमगंज/फर्रुखाबाद 15 जून 2023
कायमगंज नगर में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है की दबंगो ने बीती रात स्कूल की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए असलाहो से लैस होकर मौके पर पहुंचे,और स्कूल की दीवार गिरवा दी।
जहां दीवार तोड़े जाने को लेकर वाद विवाद भी हुआ, लोगों का हंगामा होता देख दबंग धमकियां देते हुए मौके से चले गए। विद्यालय प्रबंध ने प्रातः ही क्षेत्राधिकारी से लगाई थी सुरक्षा की गुहार, शाम होते ही दबंगो ने तोड़ी दीवार,पीड़िता भयभीत,
बताया गया है कि नगर के श्यामा गेट के निकट मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी मैं सूर्या नर्सिंग होम के पीछे साईं किडीज के नाम से एक विद्यालय संचालित है। जिसकी प्रबंधिका शिप्रा गंगवार ने बुधवार कि सुबह क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम खां को एक लिखित शिकायत पत्र दिया था। जिस पर उन्होंने कहा था कि नगर के प्रमुख चिकित्सक वीरेंद्र गंगवार लगभग 5 दिनों से स्कूल पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं।वह मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घटीत करा सकते हैं।और शाम को ही दबंगों द्वारा 15 से 20 युवकों के साथ पहुंचकर स्कूल की चाहरदीवारी पर घनाे की बारिश शुरू कर दी। देखते ही देखते कुछ क्षणों में दीवार ढहा दी गई । जब महिला प्रबंधिका ने विरोध किया तो उसको गोली मारने की धमकी दी गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से करने गई तो वहां पर मिले पुलिसकर्मियों ने कहा कि चिकित्सक वीरेंद्र कुमार के नाम तहरीर दो बाकी सभी के नाम निकाल दो । जिस पर महिला ने कहा कि मुझे खतरा सभी से है। और घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। यदि आप नहीं सुनेंगे तो मैं ऊपर उच्च अधिकारियों के दरवाजे पर जाऊंगी। हालांकि पुलिस ने घटना की तहरीर तो ले ली। लेकिन रात्रि 11:00 बजे तक कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचा था।
महिला शिप्रा गंगवार ने कहा की उक्त चिकित्सक काफी दबंग किस्म के हैं और उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित करा सकते हैं शासन और प्रशासन भी उन्हीं की मदद कर रहा है।उसे कायमगंज के प्रशासन से न्याय की उम्मीद नहीं है। बताते चलें जिस समय स्कूल की बाउंड्री वाल थोड़ी जा रही थी उस समय भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। दबंगों द्वारा दी जा रही धमकी को लेकर किसी व्यक्ति ने भी कुछ भी कहने की हिम्मत जुटा पाई ,जिसके चलते दबंगों के हौसले और बढ़ते दिखे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb