Kaimganj news –भगत सिंह की पराक्रम गाथाएं दुनिया के युवा रक्त के लिए बनी हुई है प्रेरणा स्रोत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news–-सरदार भगत सिंह जयंती पर आयोजित गोष्ठी में उन्हें बताया गया दुनिया का सबसे महानतम क्रांतिकारी
कायमगंज/ फर्रुखाबाद28 सितम्बर2023 शहीद – ए – आजम भगत सिंह की 116 वीं जयंती पर विश्व बंधु परिषद द्वारा आयोजित गोष्ठी में प्रोफेसर रामबाबू मिश्र (रत्नेश )ने कहा कि विश्व क्रांति के इतिहास में सरदार भगत सिंह सबसे गंभीर और दुर्गमनीय क्रांतिवीरों में गिने जाते हैं। आज भी उनके पराक्रम की गाथाएं दुनिया भर में युवा रक्त को प्रेरणा देती हैं । इतिहास ने क्रांति वीरों के साथ न्याय नहीं किया । असल में भारत को आजादी तालियां बजाने से नहीं मिली , बल्कि वह नौजवानों के खून से नहा कर प्राप्त हुई। गीतकार पवन बाथम ने कहा सरदार भगत सिंह की शहादत भुलाई नहीं जा सकती। वह क्रांति के अग्नि पुंज थे ।आज के तथाकथित नेताओं के चाल चलन देखकर सच में बलिदानी वीरों की बहुत याद आती है। इन्हीं भारत मां के सपूत लडलों की कुर्बानियों ने भारत मां को गुलामी के चंगुल से बाहर निकाल कर हमारे देश को आजादी उपलब्ध कराई ।उसी की बदौलत आज भारतवर्ष संप्रभुता संपन्न गणराज्य बन पाया है । देशवासियों को अपने इन अमर शहीदों पर फक्र है । पूर्व प्रधानाचार्य अहि वरन सिंह गौर और प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि भारत की आजादी का इतिहास अनिवार्य तौर पर दोबारा लिखा जाए। वी .एस .तिवारी ,अनुपम मिश्रा ,जेपी दुबे ,मनीष गौड़ आदि ने कहा कि पूरे देश में शहर ,कस्बा और ग्रामों के नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जाएं और हर प्रमुख चौराहे पर इन अमर शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जाएं। जिससे कि देश की युवा पीढ़ी में सदैव राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes