KAIMGANJ NEWS मजदूरी के रुपये मांगने गए राजमिस्त्री का शव खेत में पड़ा मिला – हत्या का आरोप

Picsart 25 04 07 05 56 09 986

KAIMGANJ NEWS मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ आरोपी दंपत्ति सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
राजमिस्त्री की हत्या के बाद शव खेत में मिलने की दुखद घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव शिवरईमठ की है। बताया जा रहा है कि बेचारा राजमिस्त्री अपनी मेहनत मजदूरी के रुपये मांगने आरोपी के घर गया था । इसके कुछ समय बाद ही उसका शव खेत में पड़ा देखा गया । घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई । इस घटना में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति एवं दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है । प्राप्त जानकारी के अनुसार : – गांव शिवरईमठ निवासी रक्षपाल राज मिस्त्री का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार को शाम करीब सात बजे अपनी मजदूरी के रुपए मांगने गांव के ही भारत के घर गए थे। वहां भारत के घर बालों ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री नहा रही थी तो वह घर में क्यों घुसा। परिजनों का आरोप है कि वहां भारत और उसकी पत्नी शशि समेत अन्य परिजनों ने रक्षपाल से गाली-गलौज की। थोड़ी ही देर बाद रक्षपाल का शव श्याम सिंह के खेत में पड़ा मिला। जब परिजन मौके पर पहुंचे और उसे हिलाकर देखा तो मृत स्थिति में पाया । मृतक के गले पर रगड़ जैसे खरोंच के निशान भी देखे गए हैं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि भारत और उसके संभवतः दो अज्ञात साथियों ने मिलकर रक्षपाल की हत्या की है। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र फोर्स के मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर मामले का पता लगाने का प्रयास किया । मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य के लिए नमूने के लिए फोटो एवं वीडियोग्राफी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर , मृतक के भाई बृजराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित और साफ हो सकती है। सीओ ने बताया जांच में प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला सामने आ रहा है। घटना की विवेचना हर पहलू को ध्यान में रख कर की जा रही। साथ ही आरोपियों की गिरफ़्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है ।
ब्युरो चीफ – जयपालसिंह यादव / दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes