KAIMGANJ NEWS -घटना के बाद घबराया तम्बाकू गोदाम मालिक और पिकअप र्स्टाट करने वाला उसका लड़का ताला लगा मौके से भाग गए
– परेशान हो गुस्साए मृतक के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दे ,पुलिस ने शव का भरा पंचनामा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह दुखद घटना नगर के पास बसे गांव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली में देर रात को होना बताई गई है । जिसमें पिकअप गाडी की टक्कर से गिरी दीवार के मलवे में दबकर एक अधेड़ गरीब मजदूर की जान चली गई । घटना के पीछे तम्बाकू कारोबारी के लड़के की नादानी भरी हरकत जिम्मेदार है । मिली जानकारी के अनुसार नगर के पटवनगली निवासी तंबाकू कारोबारी सुनील राठौर का गांव प्रेम नगर में तंबाकू का गोदाम है। इस गोदाम पर इसी गांव का रहने वाला 50 बर्षीय गुड्डू पल्लेदारी का काम करता था। शनिवार रात को एक पिकअप तंबाकू लेकर गोदाम पर आई थी। तंबाकू उतारने के बाद कारोबारी सुनील राठौर का पुत्र रामजी पिकअप को साइड में लगाने की कोशिश कर रहा था। ड्राइविंग का अनुभव ना होने के कारण वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सामने कमरे की दीवार के पास वाली सीढ़ी से टकरा गई। जोरदार टक्कर से गिरी दीवार के मलबे में श्रमिक गुड्डू दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने गुड्डू को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं और पुरुष घटनास्थल पर पहुंच गए और गोदाम के बाहर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद गोदाम मालिक सुनील राठौर अपने बेटे को लेकर गोदाम बंद कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र जयवीर ने बताया कि वह भी अपने पिता के साथ गोदाम में ही काम करता था। उसका कहना है कि तंबाकू उतारने के बाद गाड़ी खड़ी थी, लेकिन सुनील राठौर के बेटे ने अचानक पिकअप स्टार्ट कर दी जो असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई । जोरदार टक्कर के धक्के से दीबार चटकर गिरी जिसके मलबे में दब जाने से ही उसके पिता की मौत हो गई है । मृतक अपने पीछे परिवार में पत्नी संतोषी देवी, मां रोशनी देवी, और पांच बच्चे जिनमें—जयवीर, राजन, पूजा, प्रार्थना और वैष्णो को रोता बिलखता छोड़ हमेशा के लिए दुनियां से चला गया । अचानक हुई परिवार के मुखिया की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है सभी का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा है । लोग इस दुखद हादसे के लिए तम्बाकू कारोबारी के बेटे की नादानी भरी हरकत के अंदाज को ही जिम्मेदार बता रहे थे ।
ब्युरो चीफ – जयपालसिंह यादव / दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug