KAIMGANJ NEWS अवोध बच्ची से दुष्कर्म व हत्या आरोपी का पुलिस मुटभेड में हुआ अंत

Picsart 25 07 18 15 09 18 572

KAIMGANJ NEWS – दरिंदे की कर रही थी पुलिस सरगर्मी से तलाश – मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में आखिर फंस ही गया मौत के फंदे में
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
बुरे का अंत भी बुरा ही होता है यह कहावत आज शुक्रवार सवेरे उस समय सही साबित होती दिखाई दी । जब 8 वर्षीय अवोध बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या करने बाले की पुलिस मुटभेड़ में कुत्ते का तरह मौत हो गई । आरोपी 27 जून2025 से फरार चल रहा था । उसके घिनौने एवं जघन्य अपराध के कारण हाजिर ना होने पर पचास हजार का ईनाम घोषित कर दिया गया था । पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी । बताया गया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में एक 8 बर्षीय बेटी अपनी ननिहाल में आई थी । जहां से दरिंदा उसे लालच दे वहला कर अपने साथ ले गया था । जैसे ही यह खबर कायमगंज क्षेत्र के एक गांव के निवासी बच्ची के परिजनों को मिली उन्होंने पुलिस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त कर राहत की सांस ली । बेटी के पिता ने कहा कि उसकी बेटी की आत्मा को भी शांति मिल गई । मृतका के पिता ने पुलिस कार्रवाही को सही बताते हुए कहा कि ऐसे दुष्कर्मी दरिंदों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। बालिका मोहम्मदाबाद क्षेत्र में अपनी ननिहाल गई हुई थी। 28 जून को उसका शव मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र में पड़ा मिला था। किसी अज्ञात द्वारा रेप के बाद उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। इस प्रकरण में बालिका को एक साइकिल सवार के पीछे जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। तभी से पुलिस उक्त व्यक्ति को तलाश रही थी। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 50 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस का 20 दिन बाद गुरुवार देर रात उससे सामना हो गया । जहां एनकाउंटर में दरिंदा ढेर हो गया । गायब बच्ची का शव लापता होने के दूसरे दिन जिला मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में पड़ा मिला था । सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तरह से जांच के बाद घटना को अंजाम देने वाले की पहचान मानू पुत्र लटूरी के रूप में हुई थी। मुटभेड़ के दौरान भी आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, इस पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से वह घायल हो गंभीर स्थिति में पहुंच गया । जिसे पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल ले जाया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डा० संजयसिंह ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर एसपी आरतीसिंह व अन्य अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली बताया गया कि मुटभेड़ मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव खट्टा के पास हुई । पुलिस के अनुसार मुटभेड स्थल से कुछ वैपन भी मिले हैं । आरोपी के बारे में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म हत्या के आरोप में बांछित चल रहे मानू पर इसके अतिरिक्त अपहरण आदि के और भी कुछ मामले दर्ज हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes