Kaimganj news –समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु गठित की गयीं कर्मचारियों की टीमें

Picsart 23 10 14 17 56 27 009

Kaimganj news-प्राप्त शिकायती पत्रों में से चार शिकायतों का मौके पर ही , हो गया निस्तारण

कायमगंज / फर्रुखाबाद14 अक्टूबर 2023
जन समस्याओं के निस्तारण हेतु आज थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ । आयोजन अवसर पर आए फरियादियों ने कहीं जमीन पर अवैध कब्जे तो कहीं निहास खोदने के विवाद तथा अन्य कार्यों में डाले जा रहे अवरोध से संबंधित शिकायती पत्र सौंपे गये । प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए सक्षम अधिकारियों ने कर्मचारियों की कई टीमें गठित कर स्थलीय निरीक्षण तथा परीक्षण के उपरांत पारदर्शिता पूर्ण ढंग से समस्या निस्तारित करने के निर्देश देते हुए संबंधित को शिकायती पत्र सौंप दिए l समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा व सीओ सोहराब आलम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान शिकायती पत्रों में ज्योना निवासी देशराज ने शिकायत की कि जब वह अपनी निहास खोद रहा था तो गांव के ही कुछ लोग विरोध कर गाली-गलौज करने लगे। लखनपुर निवासी चरन सिंह ने शिकायत की कि वह ग्राम पंचायत लखनपुर का ग्राम प्रधान है । गांव में ही एक नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति नाला निर्माण कार्य में रोक लगा रहा है । बाकी किसी गांव वाले को कोई आपत्ति नहीं है। नगला कोठी निवासी शेर सिंह ने शिकायत की , जिस पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। वही औजन नगला निवासी सोवरन सिंह ने चकरोड के पैमाइश की मांग की है। भगौतीपुर निवासी फूलचन्द्र ने एक दरोगा व सिपाही के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया। वहीं उसने कहा कि उसके खेत में जबरदस्ती चकरोड निकलवा दिया। जिसमें जांच के निर्देश दिए हैं। ज्योना निवासी हरीसिंह ने शिकायत की है कि दौरान मुकदमा प्रार्थी की माॅ की आराजी पर जबरिया नींव खोद कर निर्माण कर रहे हैं । इस पुलिस को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान सात शिकायती पत्रों में चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी जेपी पाल,कस्बा चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी,मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार कश्यप के अलावा राजस्वकर्मी तथा संबंधित अन्य विभागों के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes