KAIMGANJ NEWS – लगभग एक सप्ताह पूर्व पेराई सत्र का हुआ था शुभारंभ – किंतु तब से अब तक चीनी मिल केवल अनुमानित 5 या 6 घंटे ही कर सका पेराई
कायमगंज /फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद की इकलौती औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज का हाल बेहाल है । जर्जर मशीनों अव्यवस्थित व्यवस्था जैसे तमाम कारणों से यह चीनी मिल गन्ना की पेराई क्षमता के अनुरूप नहीं कर पा रहा है । वर्ष 2024 के नवीन पेराई सत्र का आज से लगभग एक सप्ताह पूर्व धूमधाम से उद्घाटन के साथ शुभारंभ कराया गया था । उस समय किसानों को यह उम्मीद थी कि गन्ना सट्टा पर्ची के अनुसार मिल में ले जाने पर उनके गन्ने की तौल समय से होने लगेगी । किंतु उनके अरमानों पर पानी फिर गया । मिल चालू ही नहीं हो पा रहा है । बताया जा रहा है कि सूखी खोई से भट्टी में आग जलाकर टरबाइन में सक्रियता लाई जाती है ।लेकिन यहां सूखी खोई ही उपलब्ध नहीं है । प्रधान प्रबंधक के मुताबिक बाहर से कुछ व्यवस्था की गई थी । उसी से थोड़ी बहुत देर के लिए मिल चला लेकिन इसके बाद टरबाइन फिर ठंडा पड़ गया ।जिसकी तकनीकी कमी के चलते किसानों द्वारा मिल में लाया गया गन्ना तोल नहीं हो पा रहा है । पिछले तीन दिन से भी अधिक समय से गन्ना उत्पादक किसान तौल के इंतजार में अपना गन्ना लिए खुले आसमान के नीचे रातें बिताने को मजबूर हो रहे हैं । लेकिन गन्ने की तौल होगी भी या नहीं होगी कब तक होगी कुछ कहा नहीं जा सकता l गन्ना किसान धर्मेन्द्र भटासा – विपिन कुमार शाक्य भोगपुर – भूरे लुधैइया – रायसिंह सोतेपुर आदि बडी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली लिए तीन – चार दिन से तौल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं ।
इनसैट : –
मिल अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं
कायमगंज : –
चीनी मिल कायमगंज में पिछले तीन-चार दिन से अपना गन्ना सप्लाई करने आए ट्रैक्टर ट्रालियों पर गन्ना लिए तौल के इंतजार में परेशान हो रहे हैं । उनका कहना है कि मिल कब तक चलेगा कुछ पता नहीं ।खुले आसमान के नीचे गन्ना लिए खड़े किसान परेशान हो रहे हैं । सर्दी शुरू हो चुकी है । लेकिन अब तक सर्दी से बचाव के लिए यहां अलाव तक की व्यवस्था नहीं है । इतना ही नहीं किसानों को रात के समय सिर छुपाने के लिए कोई उपयुक्त जगह भी नहीं है ।
इनसैट : –
किसानों ने किया हंगामा बुलाई पुलिस
कायमगंज : –
पिछले तीन-चार दिन से गन्ने की तौल ना होने पर इंतजार कर रहे किसानों का धैर्य जवाब दे गया । किसानों ने गन्ना तौल की मांग को लेकर मिल प्रशासन गेट पर हंगामा काटते हुए प्रदर्शन किया । किसानों का हंगामा देख मिल प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस बुला ली । काफी देर तक हंगामा चलता रहा । इसके बाद किसानों तथा मिल प्रशासन के बीच वार्ता शुरू हुई ।बताया गया की वार्ता के समय प्रधान प्रबंधक ने कहा कि मिल चालू नहीं हो रहा है । इसमें उनकी कोई गलती नहीं है । उन्होंने बाहर से सूखी खोई लगभग पांच ट्रक मंगाई थी । उससे टरबाइन कुछ घंटे के लिए शुरू हुई । लेकिन इसके बाद टरबाइन ठंडी पड़ गई । तकनीकी खराबी के कारण मिल में पेराई का काम शुरू नहीं किया जा सकता । फिर भी उन्होंने कहा कि बाहर से ईंधन की व्यवस्था की जा रही है । पर्याप्त मात्रा में सूखी खोई उपलब्ध होते ही मिल की पेराई शुरू करा दी जाएगी । लेकिन उनके इस तरह की जानकारी देने से किसान संतुष्ट नहीं थे । उनका कहना था कि जब आपने सट्टा कैलेंडर के अनुसार गन्ना लाने का सट्टा पर्ची मैसेज दिया तो वह गन्ना सप्लाई के लिए लाए हैं । आप गन्नें की तौल करायें और इसे मिल में जमा कर लें ।जब मिल सही हो जाए तो अगली सट्टा पर्ची मैसेज दें । यदि मिल सही ना हो सके तो सट्टा पर्ची मैसेज ना दें । किसानों का कहना है कि सर्दी की सीजन में खुले आसमान के नीचे आखिर कब तक बे यहां पड़े रहें । फिलहाल मिल बंद है – टरबाइन निष्क्रिय है – किसान परेशान हैं – और मिल चालू होने की कोई समय सीमा नहीं बताई जा रही है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb