KAIMGANJ NEWS – नो केन की स्थिति बनने से मिल प्रशासन परेशान , तौल केन्द्रों सहित किसानों से साधा जा रहा संपर्क
कायमगंज / फर्रुखाबाद
किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए चीनी मिल स्तर से बीज तकनीकी जानकारी गन्ने की उच्चतम् प्रजातियों आदि की ना तो सही जानकारी दी जाती है और ना ही उन्हें गन्ना उत्पादन बढ़ाने के संबंध में सही रूप से प्रोत्साहन मिलता है ।

जैसी मिल की अनेकों अव्यवस्थाओं के कारण गन्ना उत्पादन का क्षेत्रफल भी निरंतर कम हो रहा है । जैसी तमाम खामियों के चलते यह सहकारी चीनी मिल जहां लगातार घाटे में चल रहा है वहीं आए दिन तकनीकी कमियों से मिल बंद होता रहता है । इसीलिए आज एक बार फिर गन्ना सप्लाई न होने से नो केन की नौबत आने से पेराई कार्य बंद होते ही मिल में सन्नाटा पसर गया । इससे मिल प्रशासन में हडकंप है। वह गन्ना सेंटर व किसानों से सम्पर्क में जुटा है।
दि किसान चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हुए करीब दो माह से अधिक समय बीत गया है। पुरानी मशीनों के कारण कई बार तकनीकी खराबियों से पेराई कार्य बाधित हो चुका है। अभी बीते दिनों पहले ही रोलर में खराबी आ जाने से तीन दिन पेराई कार्य ठप गया था। इसके बाद पुराई कार्य शुरू हुआ था। पहले गन्ना पेराई कार्य तकनीकी खराबी से बंद होता रहा लेकिन अब तक मिल के सामने गन्ना न होने के कारण नोकेन की स्थिति उपन्न हो गई है। मंगलवार सुबह मिल में गन्ना न होने से पेराई कार्य बंद हो गया। इससे हडकंप मच गया। फौरन मिल प्रशासन ने गन्ना सेंटर के साथ साथ क्षेत्र के किसानों से सम्पर्क किया गया। इसके बाद गन्ने से लदी गाड़ि़या आने लगी। चीनी मिल प्रशासन का कहना है पेराई को शुरू करने के लिए करीब चार हजार कुंतल गन्ने की आवश्यकता है। अभी तक आठ सौ कुंतल ही गन्ना आया है। देर शाम तक परियाप्त गन्ना उपलब्ध होने पर शायद फिर पेराई कार्य शुरू हो सकता है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb