KAIMGANJ NEWS छात्रा की अचानक बिगड़ी हालत , मौत परिवार मे मचा कोहराम

Picsart 23 08 09 07 40 56 749 1

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव फरसोली निवासी पन्नालाल की 13 वर्षीय पुत्री शिख कक्षा 8 की छात्रा है। परिजन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत मे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर अमित कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका शिखा के पिता पन्नालाल ने बताया कि उसकी पुत्री बिलकुल सही थी लेकिन अचानक उसके पेट मे दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी उसने गांव में ही एक डॉक्टर को दिखाया। उसका कहना था कि जब उसने उसकी पुत्री का वीपी चेक किया तो वह 180 व 190 काफ़ी बड़ा हुआ था। गांव के डॉक्टर ने सलाह दी कि इसे उच्चचिकित्सा के लिए ले जाए। मृतका दो बहनों व एक भाई मे सबसे छोटी थी।मां सत्यवती समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन उसका शव लेकर घर ले गए।

बाइको की भिड़ंत मे 4 घायल,तीन की हालत गंभीर
कायमगंज।
क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी संतोष अपनी पुत्री रुवी व दामाद भजनलाल के साथ बाइक से जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद जा रहे थे। जब वह गांव टिलिया पुलिया के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहें बाइक सवार क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी अरुण प्रताप की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही चारों दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया। अन्य परिजनों को सूचना दी गई। वह अस्पताल पहुंचे। इधर प्राथमिक इलाज के बाद संतोष, भजनलाल व अरुण को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इनसेट
कायमगंज।
हादसों में 2 घायल, दोनों की हालत गंभीर
कायमगंज।
जनपद मैनपुरी के थाना विछवा के गांव सलेमपुर निवासी शकुंतला व क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी शरद गंगवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग गंभीर घायल
कायमगंज।
नगर के मोहल्ला बज़रिया निवासी बुजुर्ग उमा देवी पर मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने पर परिजनों व आसपास के लोगों ने धुआं आदि कर मधुमक्खियों को भगाया। महिला को परिजन सीएचसी लाये। जहाँ उसका इलाज हुआ।

किशोर ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल
कायमगंज।
जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव विल्सड निवासी रामू का 7 वर्षोय पुत्र अजय ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गया। धमाके की आवाज़ सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत मे उसे सीएचसी भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

युवक ने पिया ज़हर, हालत गंभीर
कायमगंज।
नगर से सटे गांव गढ़ी इज़्ज़त निवासी फहीम ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes