Kaimganj news –छात्र के साथ मारपीट,एससीएसटी में मुकदमा दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

कायमगंज। फर्रुखाबाद

दो दिन पहले छात्र के साथ मारपीट के मामले में आरोपी प्रबंधक, एक शिक्षक समेत कई के खिलाफ पुलिस ने मारपीट व एससीएसटी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीते दिनों नगर के रेलवे रोड स्थित भगवंत सिंह इंटर कालेज मे छात्र के साथ मारपीट के मामले में उसकी मां रेखा देवी ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमा में कहा कि उसका पुत्र कक्षा 12 का छात्र है। 26 जुलाई को प्रबंधक सोवरन सिंह यादव, आलोक यादव, उनके रिश्तेदार का पुत्र हर्षित यादव व अन्य ने उसके पुत्र को आफिस में बुलाकर लात घूसों से मारपीट की। इसकी शिकायत उसने कोतवाली में की तो शिक्षक उससे खुन्नस मानने लगे। जब 28 जुलाई को उसका पुत्र दुबारा पढ़ने गया तो उक्त लोगो ने उसे जातिसूचक गालिया दी और धमकी दी और फिर लातूघूसों से मारापीटा। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
इनसेट
शिक्षक को पीटते छात्र का वीडियो वायरल
कायमगंज। फर्रुखााबाद
छात्र के साथ मारपीट के मामले मे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और अब इसी स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भगवंत सिंह इंटर कालेज के शक्षक आलोक उर्फ अनिल कुमार पुत्र ब्रहम्चारी को छात्र द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक को छात्र पीटते हुए दिख रहा है। इस मामले में शिक्षक ने कोतवाली में एक तहरीर भी दी है, जिसमें कहा कि 25 जुलाई को वह कक्षा में पढ़ाने गए थे तो छात्र खड़ा नहीं हुआ था। अनुशासन बनाने के लिए उसे डांट दिया था और छात्र द्वारा अकड़ दिखाने पर थप्पड़ मार दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को वह कक्षा में पढ़ाने के लिए गया। जहां उसी छात्र ने उसे जूते से पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी पुलिस को दिखाया गया है। शिक्षक का कहना है फिर भी बुजुर्ग प्रबंधक ने आफिस में बुलाकर छात्र को समझाया लेकिन छात्र परिजनों व अन्य साथियो को बुला लाया। जहां प्रबंधक ने शिक्षक को समझाकर छात्र की मां से माफी भी मंगवाई। लेकिन उसके बाद भी छात्र द्वारा उसकी मां ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। शिक्षक ने तहरीर में कहा कि आरोपित छात्र व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes