जीएसटी सर्वे छापे(GST Survey Raid) का कड़ा विरोध कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Picsart 22 12 13 17 40 06 221

Strongly opposing the GST Survey Raid indian industry trade board submitted memorandum

कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 दिसंबर 2022
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर पिछले कुछ दिनों से स्टेट जीएसटी की टीमें पूरे प्रदेश के अधिकांश जिलों तथा महानगरों एवं बाजारों में व्यापारियों की दुकानों व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर कर अपवंचना के मामलों का खुलासा करने में जुटी है ।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

अचानक हर जगह पडने वाले छापों से व्यापारी तथा लगभग सभी व्यापारी संगठन नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। आज जिला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन, उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय सिंह को सौंप कर कड़ा विरोध जताया। दिए गए ज्ञापन में संगठन ने कहा है कि- बेअवगत कराना चाहते हैं कि पूरे प्रदेश के अधिकतर जिलों ब महानगरों एवं बाजारों में स्टेट जीएसटी एवं एसआई वी के अधिकारियों द्वारा छापे डाले जा रहे हैं। उनका कहना है कि छापों की वजह से पूरे प्रदेश व जिलो तथा नगरों के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

Picsart 22 11 26 20 41 45 005

अधिकारियों के द्वारा हो रहे उत्पीड़न एवं छापों को तत्काल बंद कराया जाए। क्योंकि इस तरह की अनावश्यक कार्यवाही से प्रदेश का व्यापारी वर्ग भयग्रस्त एवं दहशत में है। उनका कहना है कि इस सर्वे से स्पेक्टरराज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारी समाज का उत्पीड़न होगा। जिससे ईमानदार व्यापारी परेशान होंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई दशकों से यह सर्वे बंद थे। लेकिन विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा शिकायत के आधार पर सर्वे कानून जीएसटी में है, किंतु वर्तमान में प्रदेश में चल रहे सामान्य सर्वे से व्यापारियों में दहशत व्याप्त होती जा रही है। इसलिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई फर्रुखाबाद इस सर्वे को उचित नहीं मानता ।उनकी मांग है कि सर्वे तत्काल बंद कराते हुए व्यापारी वर्ग को राहत प्रदान की जानी चाहिए। प्रदेश महिला चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पर अन्य पदाधिकारियों ने भी हस्ताक्षर किए और यह ज्ञापन एसडीएम कायमगंज को विषय वस्तु से अवगत कराते हुए सौंप दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल ,जिला कोषाध्यक्ष नितिन रस्तोगी एवं पीयूष उर्फ सोनू, श्रवण कौशल ,धर्मेंद्र गुप्ता ,अमित राठौर ,नीरज राठौर, गोपाल राठौर ,अजय अग्रवाल, मुकेश दुबे, अभिषेक गुप्ता, डॉ प्रवीण रस्तोगी, साहिल खान, विनय कौशल ,सुधीर अग्रवाल, उमेश चंद बाथम ,दिनेश कुमार द्विवेदी आदि पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes