KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका

Picsart 26 03 06 05 18 14 599

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना के बाद जमकर तांडव हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के घायल होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के युवक को घेर लिया और बेल्टों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया।​खेत से लौटते समय हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, भौरुआ निवासी शिवम अपनी गेहूं की फसल देखकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बंबा के पास पहुंचा, सामने से आ रहे अलीगंज निवासी सर्वेश की बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथी जान बचाकर भागे, सर्वेश को बनाया निशाना

​सर्वेश के भांजे योगीराज ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद भौरुआ गांव के तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे और बेल्ट लेकर मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का रौद्र रूप देख सर्वेश के साथी अपनी बाइकें मौके पर ही छोड़कर जान बचाकर भाग खड़े हुए।

“भीड़ ने सर्वेश को दबोच लिया और बेल्टों से तब तक पीटा जब तक वह बेदम नहीं हो गया। मारपीट के बाद हमलावरों ने उसे मरा हुआ समझकर पास की खंदी (खाई) में फेंक दिया।”योगीराज (घायल का परिजन)

 

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

​काफी खोजबीन के बाद सर्वेश लहूलुहान हालत में खाई में पड़ा मिला, जिसे तत्काल कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल शिवम का भी इलाज अस्पताल में चल रहा है। सड़क हादसे से शुरू हुआ यह विवाद अब मारपीट और बेल्टबाजी के आरोपों तक पहुंच गया है। पुलिस दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

होली पर युवक ने खाई भांग, हालत गंभीर
कायमगंज।
क्षेत्र के एक गांव निवासी वर्षीय 32 युवक ने होली पर भाँग का सेवन कर लिया और उसकी हालत बिगड़ गई गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये। जहाँ उसका इलाज हुआ।

ऊंचाई से गिरकर चार घायल, दो की हालत गंभीर
कायमगंज।
अलग अलग स्थानों पर शमसाबाद निवासी कलीम का 6 वर्षोंय पुत्र आहिद, जनपद शाहजहांपुर के कलान निवासी कल्लू का 9 वर्षोंय पुत्र दिलीप, नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी नागेश व जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव पहरिया निवासी ब्रजेश कुमार का 3 वर्षोंय पुत्र आरव ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गए। धमाके की आवाज़ सुन परिजन उधर दौड़े और उक्त सभी को सीएचसी भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दिलीप व आरव की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट

KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम

KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर

KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घरेलू विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, समय रहते बची जान — लोहिया अस्पताल रेफर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदीपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes