KAIMGANJ NEWS -महंगे खाद बीज की व्यवस्था कर किसी तरह बोई गई फसलों की सुरक्षा के लिए भीषण सर्दी में रात-रात भर जाग कर खुले आसमान के नीचे खेतों पर रहने को मजबूर किसानों ने आवारा पशुओं को पकड़वाने की प्रशासन से की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भीषण महंगाई से त्रस्त किसानों ने किसी तरह खुद की व्यवस्था से या फिर बैंक अथवा सहकारी समितियां से ऋण लेकर किसी तरह गेहूं आलू चना मटर आदि की बुवाई के लिए व्यवस्था तो कर ली । उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अपने खेतों में फसल उगाने के लिए बीज बो दिया । अब यह फैसलें कुछ तैयार हो चुकी हैं तो कुछ को तैयार होने में लगभग 3 महीने का समय लगेगा । खास कर गेहूं की फसल जो जमने के बाद कल्ले लेकर बढ़ रही है । निराश्रित छुट्टा घूम रहे गोवंश के झुंड गेहूं सहित खेतों में खड़ी अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं । रखवाली करने के लिए किसान इस भीषण सर्दी में दिन-रात किसी पेड़ की छाया का सहारा लिए या फिर पॉलिथीन तानकर या कहीं-कहीं तो खुले आसमान के नीचे ही रहकर रखवाली करने को मजबूर हो रहा है । इसके बावजूद भी थोड़ा सा ही मौका पाते ही छुट्टा घूम रहे जानवर उसकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं । ऐसे में अपनी बर्बादी का मंजर देखकर किसान काफी दुखी और परेशान हो रहा है । इस तरह की परेशानी उठा रहे गांव रुटौल के पीडित किसानों ने सामूहिक रूप से प्रयास करके कुछ छुट्टा जानवरों को पकड़ लिया और उन्हें एक घने बाग के पेड़ों के नीचे बांध रखा है । किसानों का कहना है कि यह जानवर उनकी बर्बादी का कारण बनते जा रहे हैं । इसलिए इन्हें पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाया जाए । केवल एक गांव रुटौल ही नहीं – इस क्षेत्र के अन्य गांव जैसे = मझोला शिवरईवरियार, अलियापुर, हकीकतपुर , मोहद्दीनपुर, अल्लाहपुर, नरैनामऊ, गौरपुर, लुधईया, इजौर, उलियापुर, शिवरईमठ, अहमदगंज, कुआखेड़ा, टिलिया, मुड़ौल, मऊरशीदाबाद आदि गांव के ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा घूम रहे जानवर हमारी फसलों को तबाह किए दे रहे हैं । ऐसे में हमारे परिवार के पालन पोषण में भी समस्या आती जा रही है । जब खेतों में कुछ पैदा ही नहीं होगा तो उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो जाएगी । बैंक आदि से लिया गया लोन भी जमा नहीं कर पाएंगे । बच्चों की शिक्षा भोजन स्वास्थ्य सब कुछ प्रभावित हो रहा है । इसलिए मेहनतकश अन्नदाता की मांग है कि प्रशासन शीघ्र समय रहते इन आवारा पशुओं को पकड़वाकर सुरक्षित ढंग से गौशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था करे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb