33 हजार केवीए बॉक्स से निकली चिंगारी से 5 बीघा गन्ने व गेहूं की फसल को किया राख, लाखों का नुकसान

Picsart 23 03 27 18 37 22 562

कायमगंज फर्रुखाबाद 27 मार्च 20 23
33 हजार केवीए लाइन से निकली चिंगारी ने गन्ने की फसल के साथ-साथ गेहूं की फसल जलाकर राख कर दी। मौके पर ग्रामीणों ने पहूंचकर जैसे तैसे लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी आधे रास्ते से ही आग बुझने के कारण रास्ता से ही लौट ग़यी। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लखनपुर की है। जहां के निवासी हरीराम व रामनिवास पुत्रगण केवल दोनों भाइयों के पास पास में खेत हैं। हरिराम के 5 बीघा खेत में गन्ने की फसल तैयार खड़ी हुई थी। वही रामनिवास के ढाई बीघा खेत में गेहूं की फसल खड़ी हुई है। बंबे के किनारे स्थित 33 हजार केवीए की लाइन इन्हीं के खेत में से निकली हुई है। खेत के कोने पर विद्युत विभाग द्वारा बॉक्स लगाया गया हैं। आज दोपहर लगभग 3:00 बजे के करीब इसी बॉक्स में अचानक फाल्ट हुआ। जिस से निकली चिंगारी ने गन्ने की फसल में पहले आग लगाई ।इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते 5 बीघा गन्ने की फसल को अपने आगोश में लेते हुए गेहूं के खेत में पहुंच गई। जिससे लगभग 1 बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। जब आग की सूचना ग्रामीणों को लगी भारी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे मिट्टी पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया। इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई काफी देर बाद फायर बिग्रेड गांव के पास तक पहुंची और आधी रास्ता से ही वापस हो गई। जब तक इधर ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई मौके पर एसआई विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे घटना की जांच पड़ताल की। बताया गया है कि सैथरा विद्युत फीडर से निकलकर 33000 की लाइन लुधैया पावर हाउस तक गई हुई है। इस लाइन पर आए दिन फाल्ट होता रहता है। जिसके कारण कोई ना कोई किसान चपेट में आकर भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। मौके पर पहुंचे सैथरा फीडर के लाइनमैन रमेश चंद्र जकी खां बबलू शाहरुख ने मौके पर पहुंचकर बॉक्स से लाइन काट कर अलग की। खेत मालिक हरिराम तथा रामनिवास ने बताया कि लगभग तीन लाख रूपए का नुकसान हुआ है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes