KAIMGANJ NEWS मंदिर मेंआरती पूजा कर रहे लोगों पर गांव के ही कुछ लोगों ने किया हमला

Picsart 24 04 22 15 33 58 338

Kaimganj news- पुजारी के घर पर ईंट पत्थर वर्षा कर महिला को भी दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी

कायमगंज /फर्रुखाबाद 22 अप्रैल 2024
पुजारी तथा उसके परिवार के साथ की गई अभद्रता का मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव गऊ टोला मजरा मऊ रशीदाबाद का बताया जा रहा है । यहां के निवासी मदनलाल सूर्यवंशी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके मकान के पास एक पुश्तैनी देवी मंदिर है ।

मंदिर की देखरेख तथा आरती पूजा वह तथा उसका परिवार हमेशा से करता चला रहा है । पुजारी का कहना है कि 20 अप्रैल को समय लगभग शाम के 9:00 बजे वह अपने परिजनों के साथ मंदिर में आरती पूजा कर रहा था । उसी समय मेरे ही गांव के राजवीर – चन्नईभैया – महेश चंद – अमन – अमित आदि लोग वहां आ गए । आरोप है कि लोगों ने मंदिर के पास खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया और मंदिर के गेट में लात मारी । विरोध करने पर गाली गलौज कर ईंट पत्थर मंदिर के अंदर फेंके इसी के साथ मंदिर के अंदर घुसकर आरती के लिए जल रहा दीपक भी लात मार कर बुझा दिया । किसी तरह हम लोगों ने अपना बचाव किया और हमलावर वहां से चले गए । लेकिन उसके बाद लोगों ने मेरे घर पर आकर फिर गाली गलौज किया और धमकी देते हुए कहा कि आज के बाद इस मंदिर की आरती पूजा करना छोड़ दो । मेरे विरोध करते ही इन सभी लोगों ने मेरे घर पर भी ईंट पत्थर बरसाए तथा गाली गलौज करते हुए मेरी पत्नी को दुष्कर्म करने की तथा जान से मारने की धमकी दी है । समाचार लिखे जाने तक दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था । पुलिस जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes