KAIMGANJ NEWS करौंदे के बाग में पड़ा मिला अज्ञात मृत महिला का कंकाल बन चुका शव -हत्या की आशंका

Picsart 25 05 03 17 49 53 829

KAIMGANJ NEWS – घटना स्थल के पास ही बाल तथा सूखे खून के धब्बे एवं पजामी व अंडर गारमेंट पड़ी थी।
– मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम की जांच लिए नमूने
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर में रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन के पोल संख्या 16 7 -168 के पास स्थित इसी गांव के निवासी कुंवर सिंह – अहिवरनसिंह के करौंदे के बाग में घनी झाडियों के बीच किसी अज्ञात महिला का शव कंकाल पड़ा देखा गया । खवर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । शव की हालत बचे अस्ति पंजर के कारण केवल मानव कंकाल जैसी रह गई थी । सूचना पर पहुंचे सीओ संजय वर्मा एवं इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने शव को देखा और स्थलीय निरीक्षण कर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने लिए। पड़े मिले कंकाल के पास ही एक पजामी और अंडर गारमेंट पडी मिली । अनुमान लगाया जा रहा कि दरिदों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी होगी। शव से थोडी दूरी पर उसके बाल और सूखा खून पड़ा था। युवती के शव के पास ही काले रंग की पजामी और अंडर गारमेंट पड़ी थी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह कुत्तों को मांस नोच कर भागते देखा था । उसके बाद उन्होंने बाग में शव पड़ा देखा। सीओ ने बताया की कोतवाली क्षेत्र के अलावा आसपास के थानों में भी सूचना कर दी गई है और युवती के विषय में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐशा पुलिस का भी अनुमान है कि मृतका बहुत अधिक उम्रदराज महिला नहीं रही होगी उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने की भी संभावना हो सकती है । हत्या इसी बाग में ही की गई या फिर कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया यह भी फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है । कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि शव 25 –30 दिन पुराना लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes