दहेज हत्या के आरोप में पति सहित छ: नामजद

Picsart 23 01 20 18 26 44 351

कायमगंज / फर्रुखाबाद, 20 जनवरी 2023

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला कटैया मजरा पैथान में मोहिनी पत्नी बृजेश बहेलिया का शव घर के बरामदे में कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। ग्रामीणों ने, हत्या या आत्महत्या जो भी रहा हो यह प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ नाम न छापने की शर्त पर बताया था।

ads

इस घटना में उस समय नया मोड़ आ गया। जब मृतका मोहिनी के पिता रामदत्त पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम रिऊली इटौली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थे ।

ads

रामदत्त ने अपनी बेटी के मामले को दहेज हत्या बताकर कहा कि उसने सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर अपनी बेटी की शादी की थी। लेकिन ससुराली जन अतिरिक्त दहेज के रूप में एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। जिसे दे पाना मेरी आर्थिक स्थिति के कारण संभव नहीं था । इसलिए मैंने मना कर दिया।

ads

इसी बात को लेकर पिता का आरोप है कि उसकी लड़की को मारा पीटा था और मायके भेज आए थे। इसके बाद कुछ लोगों के कहने पर उसे फिर उसकी ससुराल पहुंचा दिया था। पिता का आरोप है कि ससुराली जनों ने उसकी लड़की की हत्या लकड़ी की फंटी से गर्दन दबा कर कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498a 304b एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3व4 के अंतर्गत मृतका के पति बृजेश बहेलिया पुत्र जगदीश, पति के भाई रामकिशोर ,भाभी किरण पत्नी रामकिशोर ,देवर बबलू ,परिवार की महिला राजवती पत्नी बबलू एवं बृजेश के बहनोई रविंदर सहित 6 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes