KAIMGANJ NEWS शमशाबाद ढाई घाट गंगा तट पर लगने वाले मेला रामनगरिया की व्यवस्था तथा सुरक्षा को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

Picsart 25 01 08 07 45 28 081

KAIMGANJ NEWS – यहां कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं ने अपने आश्रय स्थल तथा डेरा तम्बू लगाना शुरू कर दिया है
– यातायात के समय जाम ना लगे पर भी बैठक में किया गया बिचार
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पांचाल घाट फर्रुखाबाद के बाद शमशाबाद क्षेत्र में पावन गंगा तट ढाईघाट पर भी माघ मास में मेला रामनगरिया काफी बडे क्षेत्र में भव्य रूप से लगता है । यहां कल्पवास करने वाले गंगा स्नान तथा आरती पूजा जप तप दान करते हैं । उचित और उपयुक्त स्थान मेला क्षेत्र में शिविर – तम्बू – झोपड़ी – त्रिपाल आदि लगाकर कल्पवासी अपने रहने की व्यवस्था करते हैं । शीतलहर के बाद भी आस्थावान गृहस्थ व साधू संयासी संत महात्मा काफी संख्या में क्षेत्र में डेरा डाल चुके हैं । वहीं उनके आने का क्रम जारी है । ऐशे में प्रकाश – पेयजल – स्नान घर – आवागवन हेतु मार्ग के साथ ही सुरक्षा एवं लगने वाली दूकानों आदि की समुचित व्यवस्था के लिए आज
तहसील सभागार में एसडीएम रवींद्र सिंह ने अधीनस्थों के साथ ढाईघाट पर लगने वाले रामनगरिया मेले को लेकर बैठक की। बैठक में कल्पवास के दौरान पड़ने वाले गंगा स्नान को लेकर चर्चा की और मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपरेखा तैयार की। इस संबंध में एसडीएम ने ढाईघाट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ संजय वर्मा को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। वहीं कल्पवासियों की सुबिधाओं को लेकर भी बात की गई। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने ढाई घाट मेले की व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए है। तैयारियों पर उनकी नजर है। बैठक में तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार सृजन कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes