Kaimganj news –बिजली बोर्ड में टेबिल फैन का प्लग लगाते समय सिलाई कारीगर की करंट से मौत, मचा कोहराम

Picsart 23 07 19 15 44 27 812

Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर गुलमियो गांव में सिलाई कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। बिजली बोर्ड में टेबिल फैन का प्लग लगाते समय हादसा हुआ।
Picsart 23 07 19 15 46 50 442

गांव सुभानपुर निवासी अजहर (19) पुत्र इंतजार सिलाई कारीगर है। बुधवार की सुबह वह सिलाई करने के लिए बैठा। तभी टेबिल फैन का प्लग बोर्ड में लगाने लगा। उसे जोरदार करंट लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। उन्हे लगा उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्होंने पानी डाल दिया। तभी परिजनों को भी करंट लगा। परिजन समझ गए कि अजहर को करंट लगा है। फौरन बिजली आपूर्ति काटी गई और उसे अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डाक्टर अमरेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर मां रहनुमा बेगम, पिता इंतजार, छोटा भाई उमर व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया दिया मृतक भाईयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह कुछ समय पहले ही दिल्ली से वापस लौटा था और घर पर ही सिलाई का कार्य करता था। ग्रामीणों का कहना है कि अजहर घर का कमाऊ पूत था। मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
इनसेट
तराई में लगा युवक को करंट
कायमगंज। फर्रुखाबाद
तराइ्र्र क्षेत्र के खजुरिया निवासी विवेक पुत्र ग्रीशचंद्र को करंट लग गया। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes