एक साथ गांव में पहुंचे 8 शवों को देखते ही गांव में छाया मातम मृतकों के परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

Picsart 22 05 04 09 59 45 222

– मृतकों में महिलाओं व बच्चों सहित 06 एक ही परिवार के ,जबकि दुर्घटना में मौत के आगोश में समाए दो इसी गांव के, तथा दो दूसरे ग्रामों के
कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 मई 2022
3 मई को जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र में इसी रोड पर टेंपो तथा बोलेरो की हुई भीषण टक्कर में भोले बाबा सत्संग के लिए जा रहे, टेंपो सवार महिलाओं, बच्चों तथा टेंपो चालक सहित 10 लोगों की दुर्घटना में दुखद मौत हो गई थी । इनमें से 8 मृतक एक ही गांव घसिया चिलौली कायमगंज के हैं। इन 8 में से भी 6 मृतक एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना स्थल से पोस्टमार्टम के बाद आज जब एक साथ 8 शव गांव पहुंचे। तो पूरे गांव में मातम का माहौल दिखाई देने लगा। एक ही परिवार की रूप रानी पत्नी नंदकिशोर शर्मा ,सुनीता पत्नी राम शंकर शर्मा ,मीना पत्नी राकेश शर्मा , मंजू पत्नी राजेंद्र शर्मा तथा अपनी नानी के पास ननिहाल में रह रही मासूम बेटी आरोही पुत्री संजय एवं ननिहाल में ही रहे रहे 12 वर्षीय गोपी पुत्र विमलेश शर्मा, नीरज पत्नी अमरेश एवं गांव की ही कुसुमलता पत्नी सेवाराम सभी के शवों से लिपट कर उनके दुखी परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। मौके पर जमा भीड़ की आंखों से भी अश्रु धारा रुकने का नाम नहीं ले रही थी। एक साथ मौत के इतने बड़े तांडव का खौफनाक मंजर पूरे गांव के साथ ही पास पड़ोस के लोगों को भी आहें भरने तथा रोने के लिए मजबूर कर रहा था। चारों ओर रोने की आवाजें तथा आहे भर्ती सांसों के सिवा और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था । एक ही परिवार की यह दशा देखकर लोग भावुक होते हुए रुधें गले से आंखों में आ रहे आंसुओं को बार-बार पोंछते हुए दुखी नजर आ रहे थे। पूरे गांव में पसरा मातम तथा रोने चीखने की आ रही आवाजें हर किसी के दिल को झकझोर रही थी। गांव वाले कह रहे थे कि ऐसा दृश्य जो देखते ही आंखों में आंसू और मुंह से आह निकल रही है। उन्होंने अपने जीवन में इससे पहले कभी नहीं देखा था। एक ही परिवार से एक साथ 6 लोगों की मौत परिवार को कितने गहरे सदमे में पहुंचा रही है। इस दर्द को यह परिवार ही झेल रहा है या फिर इनकी दशा को ईश्वर ही जान रहा होगा। बरहाल जमा भीड़ में ऐसा कोई भी नहीं है। जिसकी आंखों से एक बार आंसू ना निकला हो ।इसके अलावा टेंपो चालक सरनाम सिंह पुत्र महावीर निवासी रायपुर तथा किरण पत्नी बंटू हाल निवासी मोहल्ला मेहंदी बाग कायमगंज मूलनिवासी ग्राम ममापुर के शव भी जब उनके गांव पहुंचे तो यहां भी परिजन शवों से लिपट कर रोते दिखाई दिए। जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया।

 

इनसेट:- एक साथ उठी 8 अर्थी देख हजारों आंखें हुई नम चारों ओर मचा चीत्कार मृतकों के परिजन रो-रो कर बेहोश होते दिखाई दे रहे थे। जब उन्हें होश आता तो उनके मुंह से बस एक ही बात कि यह क्या हो गया, हे विधाता मेरा तो पूरा ही परिवार तबाह हो गया । अब क्या होगा, जैसा माहौल देखकर वहां मौजूद लोग बेहद दुखी होते दिखाई दिए। परिवार पर तो मानो दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा हो जिसकी भरपाई भविष्य में कभी होना संभव होती ही दिखाई नहीं दे रही है। इनमें से भी मासूम बेटी आरोही तथा 12 वर्षीय बेटा गोपी जो अपनी ननिहाल में नानी रूपरानी के पास रह रहे थे। नानी सहित उठे शव लोगों के दिलों को झकझोर रहे थे। सभी मृतकों को उनके गांव तथा परिजन बिलखते हुए अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट ढाई घाट शमशाबाद पर लेकर चले गए। एक साथ हुई सामूहिक मौतें गांव में चर्चा के साथ मातम तथा रोने चीखने की आवाजें छोड़कर इतने लोगों को अपने आगोश में हमेशा के लिए लेकर छोड़ गई दुख भरी दास्तां एवं कभी ना भरने वाले दर्द भरे घाव ,जिसकी भरपाई निकट भविष्य में तो क्या दूर तक होना संभव दिखाई पड रही है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes