Kaimganj news-जनकपुर गवन के समय श्री राम बारात पर नगर वासियों ने की पुष्प वर्षा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 अक्टूबर 2023
आज नगर में श्री राम की बारात पूरी भव्यता के साथ धूमधाम से निकली ।बारात की शोभा देखकर नगर वासी काफी भाव विभोर होकर खुश नजर आ रहे थे । जगह-जगह बारात का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया । बारात का शुभारंभ नगर के शिवाला भवन गंगा दरवाजा से हुआ । यहां सबसे पहले श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम लक्ष्मण,भरत,शत्रुघन की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। उसके बाद राम बारात नगर से निकलना शुरू हुई। बारात में भगवान के कई स्वरूपों की झाकियां शामिल थी। एक रथ पर गुरू विश्वामित्र विराजमान थे। वहीं दूसरे रथ पर राम लक्ष्मण भरत शत्रुघन शोभायमान हो रहे थे । रामबारात में बज रहे संगीत की ध्वनि पर भक्त झूमते नजर आए। रामबारात की जगह-जगह रोकर आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। जयश्रीराम के उद्घोष की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही थी। राम बारात में बज रहे वैण्ड बाजों की तरंग पर भक्त गण झूमने लगे थे। रामबारात में मॉ काली का अखाड़ा,राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य तथा हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। रामबारात नगर के गंगादरवाजा से प्रारम्भ होकर चौराहा,पुरानी गल्ला मंडी,जटवारा,टीपी चौराहा,पृथ्वीदरवाजा पर पहुंची। जहां रामलीला समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल,पूर्व चेयरपर्सन मिथलेश अग्रवाल ने आरती उतारी । इसके बाद रामबारातपटवनगली,चिलाका,पुलगालिब,बजरिया,श्यामागेट,लोहाई बाजार होते रामलीला मैदान में बनी जनकपुरी में पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां बारात का स्वागत मंगल गीतों के साथ किया गया । इस शुभ वेला पर शम्भूशरण कौशल,लक्ष्मीनारायन अग्रवाल,सुखदेव दुबे,नीरज अग्रवाल,पीयूष अग्रवाल मनोज कौशल आदि संभ्रान्त जन मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb